Move to Jagran APP

चुनाव में फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास गिरफ्तार

पंचायत चुनाव में फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप पर पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 02:07 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 02:07 PM (IST)
चुनाव में फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास गिरफ्तार
चुनाव में फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास गिरफ्तार

रुद्रपुर, जागरण संवाददाता : पंचायत चुनाव में फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप पर पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

loksabha election banner

दिनेशपुर से जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ पंचायत चुनाव में फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल कर जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद उपाध्यक्ष पद प्राप्त करने की शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति द्वारा दस्तावेजो की जांच की गई। त्रिनाथ विश्वास द्वारा दाखिल किए गए प्रमाण पत्रों की जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर उसकी जिला पंचायत सदस्यता खारिज करने के साथ ही त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ पंतनगर थाने में गत वर्ष मुकदमा दर्ज किया गया था।

21 अप्रैल से वह वंचित चल रहा था। वांछितों के खिलाफ चलाये अभियान के तहत सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया आरोपित के खिलाफ पंतनगर थाने में धारा 420, 467,468,471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ दिनेशपुर थाने में हिस्ट्रीशीट भी दर्ज है। साथ ही पंतनगर थाने में 7 मुकदमे दर्ज है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.