पांच राज्यों अपहरण, लूट समेत कई वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश जग्गा ऊधमसिंहनगर में गिरफ्तार
राजस्थान पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में अपहरण लूट समेत कई मामलों में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
संवाद सूत्र, गदरपुर : राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में अपहरण, लूट समेत कई मामलों में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गदरपुर सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि 13 मार्च 2021 को गूलरभोज में गुरमख सिंह पुत्र तरसेम सिंह ने तहरीर देकर कहा था कि गूलरभोज में उसका होटल है। होटल में मोहन नगर, दिनेशपुर निवासी जुगराज उर्फ जग्गा सिंह पुत्र काबुल सिंह साथियों के साथ खाना खाने आया था। इस दौरान खाने को लेकर विवाद हो गया था। जुगराज और उसके साथियों ने मारपीट कर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। जिससे होटल मालिक गुरमुख सिंह घायल हो गया था।
मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था। इस बीच सूचना मिली कि आरोपित जुगराज उर्फ जग्गा को लुधियाना पंजाब में अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसका वारंट न्यायालय से लिया गया था। वारंट तामील होने से पहले से पहले ही आरोपित जमानत पर रिहा हो गया था।
एसओ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपित अपने घर पर आया हुआ है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया। एसओ सतीश कापड़ी ने बताया कि जुगराज उर्फ जग्गा एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ राजस्थान में 17, पंजाब में छह, दिल्ली में एक, उत्तर प्रदेश में तीन तथा उत्तराखंड में सात मामले न्यायालय में विचाराधीन है।