Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के पार, नैनीताल रेड जोन बना

Live Nainital Coronavirus News Update कुमाऊं रविवार को कोरोना पॉजिटिव लोगों के केस फिर गए। नैनीताल में 31 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 08:04 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:43 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के पार, नैनीताल रेड जोन बना
Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के पार, नैनीताल रेड जोन बना

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं रविवार को कोरोना पॉजिटिव लोगों के केस फिर गए। नैनीताल में 31 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 12 महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी हैं और 18 लोग रामनगर के हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण नैनीताल जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। ऊधमसिंहनगर 20, अल्मोड़ा में 18 और चंपावत में चार नए के सामने आए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज सेंट्रल जेल में पांच कैदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। नैनीताल जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 236 हो गई है जबकि कुल संक्रमित 261 मिल चुके हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 70 , अल्मोड़ा में 58, पिथौरागढ़ में 21, बागेश्वर में और चंपावत में अब तक आठ मिले चुके हैं। कुमाऊं मंडल में कुल 380 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक 427 मिल चुके हैं।

loksabha election banner

सेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना संक्रमित

ऊधमसिंहगनर जिले के सितारगंज के सेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश आर्य ने सेंट्रल जेल में बंद 56 कैदियों की रेंडम टेस्टिंग की थी। जिनमें से दो कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन कैदियों के सैंपल 29 मई को लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।

कुमाऊं के 46 मरीजों ने कोरोना को दी मात

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित 46 मरीजों को स्वस्थ होने पर रविवार को डिस्चार्ज किया गया। एहतियातन सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने का निर्देष दिया गया है। बता दें कि कुमाऊं में कोरोना संक्रमितों को ग्राफ बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

नैनीताल

नैनीताल जिले में शनिवार को पांच नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 236 है। 261 केस अब तक कुल मिल चुके हैं, जिनमें 23 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और सिम्टोमैटिक 80 मरीजों का उपचार कोविड केयर सेंटर मोतीनगर में चल रहा है।

ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर जिले में शनिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में अब कुल 70 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें कुल सक्रिया मामले 51 हैं। 19 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद शनिवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में सक्रिय केस 51 हैं और अब तक कुल 53 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें दो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में अब तक 812 लोगाें के सैंपल लेकर भेजे जा चुके हैं, जिनमें 678 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 89 नमूनों के रिपोर्ट आने का इंतजार है।

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में जिले में शनिवार को नया केस कोई सामने नहीं आया। जिले में सक्रिय केस 21 हैं। सभी का उपचार बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर पिथौरागढ़ में ही हो रहा है।

बागेश्वर

बागेश्वर जिला में शनिवार को काेई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में सक्रिय केस 14 और कुल केस 16 हैं। दो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सभी संक्रमितों का उपचार बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर बागेश्वर में हो रहा है।

चम्पावत

चम्पावत जिले में अब तक कुल आठ मामले मिल चुके हैं, सभी केस सक्रिय हैं। शनिवार को जिले में कोई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में अब तक कुल 466 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 294 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 136 के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला      आज मिले संक्रमित  कुल संक्रमित 

 एक्टिव केस

नैनीताल                             31  261  236
ऊधमसिंहनगर                   20  82  65
अल्मोड़ा                    18  63  61
पिथौरागढ़      00  21  20
चंपावत    04  12  12
बागेश्वर  00  16  14
कुल  73  455  408

यह भी पढें   

फर्जी ई-वे-बिल से 529 करोड़ की जीएसटी चोरी, पिछले साल हुआ था आठ हजार करोड़ की चोरी का खुलासा 

मंडियों में तीन से पांच रुपए किलो प्याज बेचने के लिए मजबूर हुए किसान 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.