Move to Jagran APP

दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गई महिला, जमकर हुआ संघर्ष, आखिरकार हार मानकर भागा तेंदुआ

उत्तरखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। अल्मोड़ा जिले मासूम को मार डालने के बाद सोमवार को तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। मामला जिले के सल्ट ब्लॉक के तल्ला बिरल गांव का है। शाम होने पर तीन चार महिलाएं घांस काटकर लौट रहीं थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 11:56 PM (IST)
दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गई महिला, जमकर हुआ संघर्ष, आखिरकार हार मानकर भागा तेंदुआ
अल्मोड़ा में घास काटने के दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। फोटो साभार इंटरनेट

अल्मोड़ा, जेएनएन : उत्तरखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। अल्मोड़ा जिले मासूम को मार डालने के बाद सोमवार को तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। मामला जिले के सल्ट ब्लॉक के तल्ला बिरल गांव का है। शाम होने पर तीन चार महिलाएं घांस काटकर लौट रहीं थी। तभी खेत की मेड़ पर घात लगाए तेंदुए ने उनपर हमला बोल दिया। उनमें एक महिला दराती लेकर भिड़ गई। तीन चार मिनट तक दोनों के बीच जबर्दश्त संघर्ष हुआ। साथी महिलाओं ने शोर मचाया। आखिरकार संघर्ष के बाद महिला को छोड़कर तेंदुआ भाग गया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है।

loksabha election banner

सल्ट ब्लॉक के कालीगाढ़ ग्राम पंचायत के तोक तल्ला बिरल निवासी प्रताप सिंह की पत्नी मधुली देवी सोमवार की शाम तीन चार साथियों संग गांव से कुछ दूर खेतों में घास काटने गई थी। इन दिनों घास काफी ऊंची हो चली है। सांझ ढलने को हुई तो सभी लौटने की तैयारी करने लगीं। मधुली देवी मेड़ के करीब पहुंची ही थी कि वहां घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि साथी महिलाएं कुछ समझ पाती, मधुली देवी बगैर हिम्मत हारे तेंदुए से भिड़ती गई।

शोर मचाने पर अन्य महिलाओं ने दराती से तेंदुए पर हमला कर मधुली देवी को छुड़ा लिया। उसके चेहरे, गर्दन व बाह पर नाखून के गहरे निशान हैं। ग्राम प्रधान मंजू देवी के अनुसार घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल ले जाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता परम कांडपाल ने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। मवेशियों के बाद अब गुलदार मानव पर झपटने लगा है। उन्होंने पिंजड़ा लगा उसे कैद करने की मांग उठाई है। इधर रतखाल बाजार के पास गुलदार गायों के झुंड के बीच से बछिया को उठा कर पेड़ पर जा चढ़ा। आबादी में गुलदार की धमक से बाजार के बाशिंदों में भय व्याप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.