सौतेला पिता चार साल से बेटी को बना रहा था हवस का शिकार, मां को पता चला तो जानिए क्या हुआ
रिश्तों को कलंकित करते हुए सौतेले पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बना दिया। चार साल तक वह उसका यौन शोषण करता रहा।
किच्छा (ऊधमसिंह नगर), जेएनएन : रिश्तों को कलंकित करते हुए सौतेले पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बना दिया। चार साल तक वह उसका यौन शोषण करता रहा। किसी को बताने पर उसे घर से निकालने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे बचता रहा।
किच्छा निवासी महिला के पति की मौत हुई तो उसने अपनी चार साल की बच्ची के भविष्य को देखते हुए दूसरा विवाह कर लिया। विवाह के बाद वह भी निश्चिंत हो गई। बच्ची जब कुछ बड़ी हुई तो सौतेले पिता की नीयत उस पर खराब होने लगी। चार साल पूर्व उसने पहली बार उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। तब बेटी उम्र सिर्फ 12 साल थी। उसके बाद वह लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। साथ ही उसको जान से मारने की धमकी भी देता था, जिसके चलते मासूम बच्ची सौतेले पिता का अत्याचार सहती रही। बीते 17 अप्रैल को उसके भी सब्र का बांध टूट गया और उसने अपनी मां को सब बता दिया। मां को पता लगा तो उसके भी होश उड़ गए और वह बेटी के साथ बुधवार देर शाम कोतवाली पहुंची और प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक को पूरी घटना की जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक ने प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : यूपी की आधार मल्टीपल कंपनी पहाड़ के 10 लोगों का 22 लाख रुपये लेकर फरार, केस दर्ज
यह भी पढ़ें : जया बोलीं, आजम खान नहीं जानते महिलाओं का सम्मान करना, लड़ रही हूं सम्मान की लड़ाई