Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: पिथौरागढ़, नैनीताल को छोड़ शेष जिलों में शुष्क रहेगा मौसम, धीरे-धीरे फिर बढ़ेगा पारा

शुक्रवार को तराई-भाबर समेत कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम साफ रहने व तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। शनिवार को नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 06:44 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 06:44 AM (IST)
Kumaon Weather Update: पिथौरागढ़, नैनीताल को छोड़ शेष जिलों में शुष्क रहेगा मौसम, धीरे-धीरे फिर बढ़ेगा पारा
विशेषकर मैदानी इलाकों में मार्च तीसरे सप्ताह के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार को तराई-भाबर समेत कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम साफ रहने व तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। कुमाऊं मंडल के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में धीरे धीरे तेजी आने लगेगी। विशेषकर मैदानी इलाकों में मार्च तीसरे सप्ताह के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

loksabha election banner

प्रमुख स्टेशनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

स्टेशन         अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी        27.1          14.5

नैनीताल       19.0           8.0

मुक्तेश्वर       14.8          7.8

अल्मोड़ा       27.0          8.3

चम्पावत       23.0          7.5

पिथौरागढ़     22.6          8.6

कम बारिश लगातार कर रही निराश

इस बार बारिश ने किसानों को निराश किया है। बारिश नहीं होने से जहां तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं किसानों के सामाने सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। मार्च से शुरू हुए प्री मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 64 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अल्मोड़ा जिले में 15.6 मिमी के सापेक्ष 2.8 मिमी, बागेश्वर में 15.6 मिमी के सापेक्ष 6.5 मिमी, चम्पावत में 9.1 मिमी के सापेक्ष 0.3 मिमी बारिश हुई है। नैनीताल में 14.3 मिमी के सापेक्ष 0.8 मिमी, पिथौरागढ़ में 25.8 मिमी के सापेक्ष 6.1 मिमी, ऊधमसिंहनगर जिले में 4.6 मिमी के सापेक्ष कुछ भी पानी नहीं बरसा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.