निगम के सदन तक पहुंचेंगी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
जासं हल्द्वानी सूबेदार मेजर (रि.) गोविंद बड़ती के पार्षद मनोनीत होने से उत्साहित पूर्व सैनिकों ने अब उनकी समस्याएं नगर निगम के सदन में उठने व समाधान निकलने की उम्मीद जताई है।
जासं, हल्द्वानी : सूबेदार मेजर (रि.) गोविंद बड़ती के पार्षद मनोनीत होने से उत्साहित पूर्व सैनिकों ने अब उनकी समस्याएं नगर निगम के सदन में उठने व समाधान निकलने की उम्मीद जताई है। पार्षद का स्वागत कर समस्याएं गिनाई गई। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में बड़ती का माल्यार्पण हुआ। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अब तक वह अपनी समस्याएं अफसरों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाते थे, लेकिन निगम के सदन में उठने की जानकारी नहीं मिल पाती है। पूर्व सैनिक के पार्षद बनने से अब सदन तक समस्याएं उठाने का मजबूत माध्यम मिल चुका है। इस दौरान भुवन चंद्र भगत, कैप्टन त्रिवेणी चंद्र पाडे, कै. पुष्कर सिंह भंडारी व पार्षद चंद्र प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।