सैन्य अफसरों को शिक्षा देना गर्व की बात : कपूर
-पूर्व थल सेनाध्यक्ष दीपक कपूर अचानक पहुंचे कॉलेज, मीडिया से बनाई दूरी फोटो-एक एनटीएल-36 परिचय
-पूर्व थल सेनाध्यक्ष दीपक कपूर अचानक पहुंचे कॉलेज, मीडिया से बनाई दूरी
फोटो-एक एनटीएल-36
परिचय- शेरवुड कालेज के लिंक रूम में परिजनों के साथ पूर्व थल सेनाध्यक्ष दीपक कपूर। जागरण जागरण संवाददाता, नैनीताल : पहाड़ की मुश्किलों के बीच स्कूल चलाने के साथ ही शेरवुड कॉलेज अपने छात्रों को शानदार फिजिकल ट्रेनिंग दे रहा है। यही कारण है कि इस कॉलेज से फर्स्ट फील्ड मार्शल मानेक शॉ समेत दर्जनों अफसर निकले और देश के प्रति अपनीे जिम्मेदारियों को निर्वहन किया। यह बातें पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर से कहीं।
रविवार को नैनीताल भ्रमण पर सपरिवार पहुंचे जनरल कपूर अचानक शेरवुड कॉलेज पहुंचे। चर्चित सेनाध्यक्षों में शुमार जनरल कपूर ने कहा कि कॉलेज की शारीरिक शिक्षा दर्शाती है कि भविष्य में यहां से सेना के लिए तमाम अफसर निकलेंगे। कॉलेज की ये बात हमेशा मुझे प्रभावित करती रही।
विद्यालय पहुंचकर उन्होंने पहले लिंक रूम देखा, जहां पहले फील्ड मार्शल के दिन गुजरे थे। इसके बाद सेना में उच्च पदों पर रहे कई अन्य अधिकारियों, हस्तियों के बारे में जाने। इसके बाद विद्यालय में दी जाने वाली शिक्षा व विद्यार्थियों का रहन-सहन देखा। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कीर्ति कपूर व अन्य परिजन आदि मौजूद रहे।