108 एम्बुलेंस में कार्यरत 717 कर्मचारी 30 अप्रैल से हो जाएंगे बेरोजगार, जानिए कारण
प्रदेश में 108 एम्बुलेंस में कार्यरत 717 कर्मी 30 अप्रैल से बेरोजगार हो जाएंगे। कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक सेवा खत्म करने का नोटिस जीवीके कंपनी दे चुकी है।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 04:21 PM (IST)
रामनगर, जेएनएन : प्रदेश में 108 एम्बुलेंस में कार्यरत 717 कर्मी 30 अप्रैल से बेरोजगार हो जाएंगे। कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक सेवा खत्म करने का नोटिस जीवीके कंपनी दे चुकी है।
राज्य सरकार द्वारा अनदेखी किये जाने से नाराज कर्मियों ने अब चेतावनी दी है कि 23 तक उनका रोजगार सुरक्षित रखने की गारंटी नहीं दी जाती है तो वे 24 अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश में 108 कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। उसी दिन देहरादून में वह सचिवालय कूच भी करेंगे। 108 एम्बुलेंस व खुशियों की सवारी संग़ठन नैनीताल के जिलाध्यक्ष दीप चन्द्र सत्यवली ने बताया कि वर्ष 2008 से 5300 पायलट वा 5700 के लगभग इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने इस सेवा की शुरुवात की थी। अब सरकार ने नई कंपनी कैम्प को टेंडर दे दिया है। जो सभी अनुभव को दरनिकार कर न्यूनतम रुपये देने की बात कर बाहर भी करने की साजिश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें