भावना को नैनीताल, शोभा हल्द्वानी और आशा को रामनगर की कमान
जागरण संवाददाता, नैनीताल : महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने जंबो कार्यकारि
जागरण संवाददाता, नैनीताल : महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की है। महिला कांग्रेस में पहली बार सोशल मीडिया प्रकोष्ठ भी बनाया गया है।
शुक्रवार को नैनीताल क्लब में हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष सरिता ने विधिवत महानगर व नगर अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नैनीताल में भावना नौलिया, हल्द्वानी महानगर में शोभा बिष्ट, रामनगर में आशा बिष्ट, ऊधमसिंह नगर में फातिमा अहमद, बाजपुर में रीना कपूर, काशीपुर में लता शर्मा, रुद्रपुर में ममता नारंग, अल्मोड़ा में लता तिवाड़ी, डीडीहाट व धारचूला में नंदा बिष्ट, पिथौरागढ़ में पदमा बिष्ट, बागेश्वर में गीता रावल, रानीखेत में भगवती रिखाड़ी को कमान सौंपी गई है। इसके अलावा नैनीताल से मुन्नी तिवाड़ी, खष्टी बिष्ट, विमला सांगुड़ी, आशा टम्टा, हरिप्रिया सती, रत्ना श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, प्रीति बिष्ट, तारा सती, रेवती जोशी, संध्या डालाकोटी, नीमा भट्ट, मधु सांगुड़ी, मंजू सांगुड़ी, सरस्वती आजाद, भागीरथी बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष, जया कर्नाटक्, उर्मिला मिश्रा, शशि वर्मा, किरण डालाकोटी, शर्मिला सिरोही, मालती आर्य, सरस्वती जोशी, सुमन मेहरा, लीला धामी, भगवती, मीनाक्षी, दया सनवाल, पुष्पा संभल, देवकी सांगुड़ी, गजाला कमाल, रोशनी बेगम, अधिवक्ता श्रुति जोशी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ, आशा आर्य को एससी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नजमा खान अध्यक्ष, गजाला कमाल उपाध्यक्ष जबकि आशा बिष्ट, वंदना, रोजी, सुशीला बोरा, गजाला को सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में शामिल किया गया है।
----------------------
केंद्र व राज्य सरकार को कोसा
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर सियासी हमला बोला। कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर बूथस्तर पर संगठन खड़ा किया जाएगा। आरोप लगाया कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से वसूली की जा रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत के कार्यकाल की योजनाओं को बंद किया जा रहा है। भाजपा राज में विकास ठप हो चुका है। ठेकेदारों का काम के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। खाद्यान्न की दुकानों में राशन नहीं मिल रहा है। चीनी बंद कर दी है। किसानों को फसल का दाम नहीं मिल रहा, जिस कारण आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मारुति साह, मुन्नी तिवाड़ी, गजाला कमाल, शान अख्तर आदि मौजूद थे।