Move to Jagran APP

वोट लेने घर आएगी निर्वाचन आयोग की टीम, नैनीताल जिले में हैं 5597 दिव्यांग मतदाता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए मतदाता को 12डी फार्म भरकर अपने क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को देना होगा। नामांकन के पांच दिन के भीतर फार्म 12डी देना होगा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 05:56 PM (IST)
वोट लेने घर आएगी निर्वाचन आयोग की टीम, नैनीताल जिले में हैं 5597 दिव्यांग मतदाता
80 वर्ष से अधिक उम्र के साथ दिव्यांगों को इस बार घर से मतदान का अवसर मिलने जा रहा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : लोकतंत्र में देश के हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखकर निर्वाचन विभाग ने नैनीताल जिले के 5597 दिव्यांग मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसमें महिलाओं की संख्या 2064 व पुरुषों की 3533 है। सबसे अधिक 1182 दिव्यांग भीमताल विधानसभा सीट पर हैं। मतदाताओं की जारी सूची के मुताबिक, शतकवीर मतदाताओं की संख्या 94 है। वहीं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ दिव्यांगों को इस बार घर से मतदान का अवसर मिलने जा रहा है। 

loksabha election banner

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए मतदाता को 12डी फार्म भरकर अपने क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को देना होगा। नामांकन के पांच दिन के भीतर फार्म 12डी देना होगा। फार्म के आधार पर मतदाता के नाम पोस्टल बैलेट जारी किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से बनाई टीम पोस्टल बैलेट लेकर मतदाता के घर तक जाएगी। टीम पोस्टल बैलेट वापस लाकर निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करेगी। पोस्टल बैलेट से मतदान 12 फरवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। 

जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 

सीट का नाम        महिला     पुरुष 

लालकुआं           305       538

भीमताल             426       756

नैनीताल             320       546

हल्द्वानी              304       477

कालाढूंगी            372       670

रामनगर              337       546


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.