Move to Jagran APP

अब ईको टूरिज्म स्पॉट बनेंगे प्लास्टिक फ्री जोन

नैनीताल जिले के ईको-टूरिज्म सेंटर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से अभियान शुरू किया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 02:47 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 05:16 PM (IST)
अब ईको टूरिज्म स्पॉट बनेंगे प्लास्टिक फ्री जोन
अब ईको टूरिज्म स्पॉट बनेंगे प्लास्टिक फ्री जोन

नैनीताल, [किशोर जोशी]: विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से नैनीताल वन प्रभाग तभा भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल जिले के ईको-टूरिज्म सेंटर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने के लिए अभियान शुरू करेगा। इन पर्यटक स्थलों में प्लास्टिक या पॉलीथिन फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा तो सुविधा के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे। इस अभियान में वन पंचायतों के साथ ही गैर सरकारी संगठनों को भागीदार बनाया जाएगा। 

prime article banner

पर्यटन सीजन में चिड़ियाघर के साथ ही ईको पार्क हनुमानगढ़ी, बॉटनिकल गार्डन, नैना देवी बर्ड कंजर्वेशन एरिया, सातताल, वॉटरफॉल वन विभाग की आय का बड़ा जरिया हैं। पर इन पर्यटक स्थलों में लगातार कूड़ा कचरा फेंकने से पारिस्थितिकी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हाई कोर्ट ने भी एक अहम आदेश में ग्लेशियर से लेकर ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने के आदेश पारित किए थे। इसके अलावा शासन की ओर से भी सार्वजनिक व महत्वपूर्ण स्थान, पर्यटक स्थलों में गंदगी व कूड़ा कचरा फेंकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान किया है। 

चिड़ियाघर के निदेशक बीजू लाल टीआर कहते हैं कि इस अभियान में वन पंचायतों तथा गैर सरकारी संगठनों को भी सक्रिय तौर पर भागीदार बनाया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस अभियान की शुरुआत में जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही अल्मोड़ा के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। 

चिड़ियाघर में प्रमोट होंगे महिला समूहों के उत्पाद 

चिड़ियाघर के निदेशक बीजू लाल का कहना है कि चिड़ियाघर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सामान को प्रमोट किया जाएगा। इसमें हस्त निर्मित बैग के अलावा सजावटी सामान प्रमुख हैं। नैनीताल के अलावा कुमाऊं के अन्य जिलों के महिला समूहों को राजस्व जुटाने का मौका प्रदान किया जाएगा। जू के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों में महिला समूह के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: यहां खिलते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल, चले आइए फूलों की घाटी

यह भी पढ़ें: लेमनग्रास बनी पहाड़ के लोगों के लिए वरदान, रुका पलायन

यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर स्थापित है यह मंदिर, नहीं जुड़ पाया पर्यटन सर्किट से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.