Move to Jagran APP

40 सेकेंड पहले लग सकेगा भूकंप का पता, जानिए कैसे

आइआइटी रुड़की के सहयोग से हल्द्वानी व काठगोदाम के 50 प्रमुख जगहों पर लगेंगे भूकंप का संकेत देने वाले यंत्र।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:20 AM (IST)
40 सेकेंड पहले लग सकेगा भूकंप का पता, जानिए कैसे
40 सेकेंड पहले लग सकेगा भूकंप का पता, जानिए कैसे

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : आइआइटी रूड़की के सहयोग से हल्द्वानी व काठगोदाम के 50 प्रमुख जगहों पर भूकंप चेतावनी यंत्र लगाए जाने लगे है। इस योजना पर काम करने को लेकर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन व पुनर्वास विभाग से आइआइटी के बीच अनुबंध किया गया है। भूकंप आने के 40 सेकेंड पहले ही शहर में अलर्ट जारी किया जा सकेगा।

loksabha election banner

भूकंप के लिहाज से हल्द्वानी व काठगोदाम संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। भूकंप आने पर जानमाल की कम से कम क्षति हो इसके लिए आपदा विभाग आइआइटी रूड़की के साथ विशेष योजना पर काम कर रही है। इसके लिए आइआइटी ने विशेष संयत्र बनाया है। जो भूकंप आने के 40 सेकेंड पहले ही सायरन के जरिए चेतावनी जारी कर देगा, जिससे बड़े स्तर पर भूकंप प्रभावित इलाकों में जनहानि होने से बचाया जा सकेगा। कैसे करेगा संयत्र काम

संयत्र भूकंप के दौरान उत्पन्न एस व पी तरंगों की गति के अंतर पर आधारित होगी। संयत्र कुछ सेकेंड पहले ही भूकंप की चेतावनी सायरन के जरिए जारी कर देगा, जिससे बड़े स्तर पर जानमाल बचाया जा सके। इस संयत्र के जरिए भूकंप की तीव्रता व केंद्र की भी सूचना जारी की जाएगी। प्रशासन की ओर से अब-तक चिह्नित किए गए 24 स्थान :-

1:- नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम।

2:- नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम।

3:- न्यायालय परिसर नैनीताल रोड, हल्द्वानी।

4:- नगर निगम कार्यालय, हल्द्वानी।

5:- पुलिस थाना बनभूलपुरा।

6:- महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी।

7:- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बरेली रोड, हल्द्वानी।

8:- पशु चिकित्सालय परिसर, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी।

9:- बाल भारतीय विद्या मंदिर कालाढूंगी रोड हल्द्वानी।

10:- राकउमावि गांधी नगर, हल्द्वानी।

11:- वानकीय प्रशिक्षण केंद्र, हल्द्वानी। कोतवाली परिसर, हल्द्वानी।

12:- खालसा इंटर कॉलेज, हल्द्वानी।

13:- रेलवे स्टेशन, काठगोदाम।

14:- एमआइटीआइ हसिपुर कर्नल पार्क, टेड़ी पुलिया हल्द्वानी।

15:- एमबीरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी।

16:- तहसील कार्यालय, हल्द्वानी।

17:- राजकीय इंटर कॉलेज इन्द्रानगर, हल्द्वानी।

18:- रेलवे स्टेशन हल्द्वानी।

19:- एचएन इंटर कॉलेज रामपुर रोड, हल्द्वानी।

20:- राबाइंका कॉलेज कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी।

21:- महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड हल्द्वानी।

22:- राइंका बनभूलपुरा, हल्द्वानी।

23:- राइंका वनभूलपुरा, हल्द्वानी।

24:- भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी, हल्द्वानी। स्थान उपलब्ध करा दिया जाएगा

चयन रॉय, काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि हमने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दे दी है। जैसे ही उनका आदेश हमें मिलेगा, इसके बाद तत्काल भूकंप चेतावनी यंत्र के लिए स्थान उपलब्ध करवा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.