Move to Jagran APP

पेयजल निगम कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन Haldwani News

पेयजल निगम के कर्मचारियों तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे निगम के कर्मचारियों के अलावा परिवारों के सामने भी गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हाे गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 07:06 PM (IST)
पेयजल निगम कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन Haldwani News
पेयजल निगम कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन Haldwani News

हल्द्वानी, जेएनएन : पेयजल निगम के कर्मचारियों तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे निगम के कर्मचारियों के अलावा परिवारों के सामने भी गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हाे गया है। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने शासन व पेयजल निगम प्रबंधन से जल्द कर्मचारियों को वेतन देकर आर्थिक संकट दूर करने की मांग की है। इसके साथ ही जल्द वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।

loksabha election banner

उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय खाली और महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों को मई, जून व जुलाई माह का वेतन नहीं मिला है। तीन माह तक वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। उनका परिवार चलाना तक मुश्किल हो चुका है। कई कर्मचारी कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। कर्मचारी व उनके परिजन गंभीर बीमारियों का इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं।

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि वेतन न मिले चौथा माह भी आधा बीतने से कर्मचारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। चार जुलाई को महासंघर से निगम के एमडी से मिलकर वेतन भुगतान का अनुरोध किया था, एमडी के आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों की जेबें खोली हैं। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द वेतन नहीं मिला तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो कर्मचारी मानवाधिकार आयोग की शरण लेने के साथ ही आमरण अनशन भी शुरू करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.