संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित वेबिनार में डा. मेहता ने दिया व्याख्यान
संयुक्त राष्ट्र के एफएओ माउंटेन पार्टनर द्वारा माउंटेन बायोडायवर्सिटी विषय को लेकर वेब संवाद आयोजित किया गया।
जासं, नैनीताल : संयुक्त राष्ट्र के एफएओ माउंटेन पार्टनर द्वारा माउंटेन बायोडायवर्सिटी विषय को लेकर वेब संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की चिनार संस्था अध्यक्ष डा. प्रदीप मेहता ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन और इस पर लगाम लगाने के लिए युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि जलवायु परिवर्तन का हिमालयी क्षेत्र में सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है। जिस कारण हिमाचल और उत्तराखंड में पाई जाने वाली कई वनस्पतियों की प्रजातियां उच्च जलवायु वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए युवाओं को बढ़चढ़ कर आगे आने की अपील की। चिनार संस्था के कार्यक्रम समन्वयक घनश्याम पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें ग्लोबल हिमालयन अभियान से जुड़ी मंजिरी गायकवाड़ भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुई थी। जिन्होंने हिमालयी क्षेत्रों में स्थायी पर्यटन विकसित करने को लेकर विचार रखे।