डॉ. अशोक कुमार होंगे नए उच्च शिक्षा निदेशक, प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश nainital news
उच्च शिक्षा महकमे का मुखिया एक बार फिर बदलेगा। दरअसल 50 दिन उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर रहने के बाद डॉ. एनपी माहेश्वरी 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : उच्च शिक्षा महकमे का मुखिया एक बार फिर बदलेगा। दरअसल, 50 दिन उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर रहने के बाद डॉ. एनपी माहेश्वरी 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर डॉ. अशोक कुमार नए उच्च शिक्षा निदेशक होंगे। गुरुवार को प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
डॉ. अशोक कुमार वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में प्राचार्य हैं। शासनस्तर पर संपन्न हुई विभागीय चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नियमित चयनोपरांत डॉ. अशोक को उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। उनसे एक मार्च से पद पर ज्वाइनिंग लेने को कहा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वह मई तक पद पर रहेंगे। इसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अभी डॉ. एनपी माहेश्वरी उच्च शिक्षा निदेशक हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण किया था। 29 फरवरी को वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अलावा एक मार्च 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक डॉ. एससी पंत उच्च शिक्षा निदेशक रहे थे।
यह भी पढ़ें : प्रदेश में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 2022 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के होंगे अपने भवन सीएम
यह भी पढ़ें : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा, पहाड़ में योजना के लिए नहीं होने दी जाएगी धन की कमी