Move to Jagran APP

यूएसनगर के 18 चिकित्सक सालों से लापता, सीएमओ ने भेजी स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट

यूएसनगर के सरकारी अस्पताल में तैनात 18 चिकित्सक लंबे समय से लापता है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ ने स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 11:16 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 11:52 AM (IST)
यूएसनगर के 18 चिकित्सक सालों से लापता, सीएमओ ने भेजी स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट
यूएसनगर के 18 चिकित्सक सालों से लापता, सीएमओ ने भेजी स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट

रुद्रपुर, जेएनएन : यूएसनगर के सरकारी अस्पताल में तैनात 18 चिकित्सक लंबे समय से लापता है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ ने स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी है। लापता चिकित्सकों में से दस कई सालों से तो आठ चिकित्सक 2018 से अनुपस्थित चल रहे हैं। 

loksabha election banner

बता दें कि यूएसनगर के जसपुर से लेकर खटीमा तक के सरकारी अस्पताल में 205 चिकित्सकों की आवश्यकता है। इसमें 74 चिकित्सक तैनात हैं और 37 चिकित्सक संविदा पर कार्यरत हैं। जबकि 94 पद सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के खाली है। फलस्वरूप सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मजबूरन लोग अन्य शहरों के साथ ही निजी अस्पतालों की ओर रूख कर रहे हैं। इसका कारण तैनाती के बाद भी बहुत से चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से सेवाएं नहीं दे रहे हैं। वह अनुपस्थित चल रहे हैं। इसे देखते हुए शासन ने ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए इनकी रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ कार्यालय से जांच हुई तो पता चला कि जिले में तैनात 18 चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं। इसमें आठ चिकित्सक जहां तैनाती के बाद 2018 से अनुपस्थित हैं। वहीं 10 चिकित्सक लंबे समय से लापता चल रहे हैं। इस पर सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने यूएसनगर में तैनात 18 चिकित्सकों के लंबे समय से गायब होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी है। 

अनुपस्थित चिकित्सक         साल 

डॉ. एएम रतूड़ी                    2008
डॉ. एसके उप्रेती                   2016
डॉ. सुमित सक्सेना              2014
डॉ. जीतू सिंह गहलौत          2010
डॉ. अनूप कुमार                  2009
डॉ. संजय पंत                     2010
डॉ. मनोज कुशवाहा             2010
डॉ. नीरज                          2006
डॉ. अंजलि गुप्ता                2013
डॉ.यूकी डी भूटिया               2015
डॉ. आरके सुंदरियाल           2018
डॉ. समीउल्ल हक               2019
डॉ. मयंक कश्मीरा              2018
डॉ. बच्चा बाबू                    2018
डॉ. पूजा गौतम                  2018
डॉ. जेसी शंखधर                2018
डॉ. ईशा गुप्ता                   2018
डॉ. प्रियंका टम्टा               2018

जिले में तैनात 18 चिकित्सक अनुपस्थित 
डॉ. शैलजा भट्ट, सीएमओ, यूएसनगर ने बताया कि जिले में तैनात 18 चिकित्सक अनुपस्थित चल रहे हैं। इसमें आठ 2018 से और 10 कई सालों से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेज दी गई है। 

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से चार घंटा लंबा आइसलैंड का रोजा, जानिए क्‍या है कारण और कहां है आइसलैंड

यह भी पढ़ें : कुमाऊं विवि में अनुपयोगी पाठ्यक्रम बंद होंगे, रोजगारपरक नए कोर्स शुरू किए जाएंगे

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.