Move to Jagran APP

उत्‍तराखंड चुनाव 2022: धारचूला से भाजपा ने किसे बनाया प्रत्याशी, कैसे पीछे छूट गए स्वामी विरेंद्रानंद

उत्‍तराखंड चुनाव 2022 उत्‍तराखंड में भाजपा ने अपनी पहली लिस्‍ट जाारी कर दी है। धारचूला सीट पर भाजपा ने युवा चेहरे पर भराेसा जताया है। पार्टी ने धन सिंह धामी को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। धामी ने सीमांत में पार्टी को व‍िस्‍तार दिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 04:52 PM (IST)
उत्‍तराखंड चुनाव 2022: धारचूला से भाजपा ने किसे बनाया प्रत्याशी, कैसे पीछे छूट गए स्वामी विरेंद्रानंद
उत्‍तराखंड चुनाव 2022: धन सिंह धामी को भाजपा ने धारचूला से अपना प्रत्‍याशी बनाया है।

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : उत्‍तराखंड चुनाव 2022: धारचूला तहसील के अति दुर्गम और आपदा प्रभावित जुम्मा गांव निवासी धन सिंह रावत को सीमांत तक भाजपा संगठन विस्तार करने का प्रतिफल धारचूला से प्रत्याशी बनना मिला है। इस सीट पर पिछला चुनाव लड़ चुके स्वामी विरेंद्रानंद, धन सिंह धामी और कैलाश पांगती दावेदार थे। इनमें धन सिंह धामी ही ऐसे थे जो संगठन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।

loksabha election banner

धन सिंह धामी पूर्व में भाजपा के सांगठनिक जिला डीडीहाट के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने सीमांत के छोर में गांव -गांव तक भाजपा का सांगठनिक ढांचा मजबूत किया। इसके अलावा खुद युवा होने के कारण पार्टी से युवाओं को जोड़ा। गांव से राजनीति की शुरुआत करने के बाद वर्तमान में धारचूूला के ब्लाक प्रमुख हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है।

धन सिंह धामी को बड़े नेताओं का आशीर्वाद भी है। वहीं पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करने, आपदा काल में गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं का समाधान करने के चलते उनके कद में भी वृद्धि हुई। इधर स्वामी विरेंद्रानंद जिन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा था उन्हें पछाड़ कर ग्रामीण पृष्ठभूमि के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं की पसंद धन सिंह धामी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।

इसलिए पिछड़े स्वामी विरेंद्रानंद

स्वामी विरेंद्रानंद 2017 का धारचूला से चुनाव लड़ चुके हैं। वह 2017 से पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद भी वह भाजपा कार्यकता्र्रओं की पसंद व समर्थन नहीं पा सके । बीते चुनाव के समय से अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता उनसे नाराज रहे हैं।

यह भी पढ़ें

हल्द्वानी की हाट सीट समेत कुमाऊं की पांच सीटों पर भाजपा ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी, इसलिए फंसा पेच

कौन हैं काशीपुर से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक चीमा, क्यों पार्टी ने बनाया उम्मीदवार 

संगठन में मजबूत पकड़ व लोकप्रियता ने रेखा आर्य को सोमेश्वर से दोबारा दिलाया टिकट

गदरपुर से भाजपा को हैट्रिक की आस, जानिए ऐसे रिकार्ड बना सकते हैं अरविंद पांडेय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.