Move to Jagran APP

बागेश्वर में राशन कार्ड निरस्त होने पर महिलाओं का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

वार्ड मेंबर कैलाश आर्य के नेतृत्व में उत्तरी मंडलसेरा वार्ड की महिलाएं कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि उनके वार्ड में करीब 150 राशन कार्डों को बगैर जांच के निरस्त कर दिया गया है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 05:04 PM (IST)
बागेश्वर में राशन कार्ड निरस्त होने पर महिलाओं का प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें राशन तक नहीं मिल रहा है।

जागरण संवाददाता, बागेश्वर : पूर्ति विभाग के खिलाफ मंडलसेरा उत्तरी वार्ड के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पहले उन्होंने नगर पालिका में विरोध किया। अब कलक्ट्रेट में धमक गए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि बगैर जांच के 150 राशन कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें राशन तक नहीं मिल रहा है। इस घोर अनियमिता को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज  किया जाएगा।

loksabha election banner

सोमवार को वार्ड मेंबर कैलाश आर्य के नेतृत्व में उत्तरी मंडलसेरा वार्ड की महिलाएं कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि उनके वार्ड में करीब 150 राशन कार्डों को बगैर जांच के निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कई कार्डों में नाम ही गलत अंकित हैं। उन्हें ठीक करने में कई महीने लग गए हैं। पहले विभाग ने नए कार्ड बनाने के नाम पर पुराने कार्ड जमा करवाए। नए कार्ड बनकर आए तो कई बीपीएल श्रेणी के लोगों का नाम उससे कट गया है। जबकि उनकी आर्थिक स्थित आज भी वैसी है जैसे पहले थी। अब उनको राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने निरस्त कार्ड बनाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर विभाग के विरूद्ध धरना दिया जाएगा। इस मौके पर ममता गोस्वामी, ममता रौतेला, सीता गोस्वामी, प्रेमा देवी, निर्मला गोस्वामी, पार्वती देवी, जानकी देवी, बीना, उमा आदि मौजूद थे।

हिमालयी गांवों में बढ़ाएंगे कुटकी का उत्पादन, 14.32 लाख का प्रस्ताव पारित

बागेश्वर : जिला भेषज सहकारी संघ का आठवां वार्षिक अधिवेशन में आय बढ़ाने चर्चा हुई। विधायक चंदन राम दास ने अधिवेशन की अध्याता की। वार्षिक बजट 14.32 लाख का बजट पारित किया गया।

विधायक ने कहा कि जड़ी-बूटी आदि उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। सरकार किसानो की आय दोगुनी कर रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कुटकी की नर्सरी स्थापित की जाएगी। जिससे काश्तकारों को काम मिलेगा। जिसमें अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में संघ के पास अपना कार्यालय नहीं है। नदीगांव में किराए के मकान पर संचालित हो रहा है। सदस्यों ने कार्यालय भवन के लिए भी प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लिया कि शीघ्र जिलाधिकारी से संपर्क किया जाएगा। ताकि भवन निर्माण के लिए भूमि का आवंटन हो सकेगा। संघ के अध्यक्ष जगदीप कुमार साह ने संचालन किया। इस दौरान संचालक अनिल साह, एमसी उप्रेती, महेश चंद्र खेतवाल, ईश्वर दत्त चौबे, विंदेश्वरी जोशी, मथुरा प्रसाद, संजय लाल साह, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, चंदन राम, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.