Move to Jagran APP

नलकूप फुंकने से जल निगम कालोनी में गहरा पेयजल संकट

कॉलटेक्स स्थित जल निगम कालोनी का नलकूप फुंकने से करीब डेढ़ सौ परिवारों के सामने पानी का संकट गहरा गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 07:17 PM (IST)
नलकूप फुंकने से जल निगम कालोनी में गहरा पेयजल संकट
नलकूप फुंकने से जल निगम कालोनी में गहरा पेयजल संकट

हल्द्वानी, जेएनएन : कॉलटेक्स स्थित जल निगम कालोनी का नलकूप फुंकने से करीब डेढ़ सौ परिवारों के सामने पानी का संकट गहरा गया है। जलसंस्थान ने कालोनी में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ ही नलकूप मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। नलकूप की मरम्मत का काम पूरा कर जलापूर्ति शुरू होने में एक सप्ताह का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। 

loksabha election banner

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम जल निगम कालोनी स्थित नलकूप में खराबी आने का पता चला। शनिवार को जांच करायी गयी तो नलकूप फुंकने की पुष्टि हुई। इसके बाद नलकूप मरम्मत का काम शुरू कराया गया। वहीं नलकूप से कालोनी के करीब डेढ़ सौ परिवारों को पेयजल की आपूर्ति होती है। नलकूप फुंकने पर कालोनी में दूसरी व्यवस्थाओं के तहत पानी बंटवाने की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा जिन घरों में पानी के संकट की शिकायत आ रही है, वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढें 

सरेशाम महिला नर्स का मोबाइल लूटने की कोशिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.