रामनगर के तुमड़िया डेम में मिला वनकर्मी का शव, दो दिन से थे लापता
कर्मचारी का मालधन में संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। कर्मचारी दो दिन से लापता थे। परिजन उसको ढूंढ रहे थे। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कार्यरत उधमसिंहनगर के जसपुर निवासी तेजप्रकाश (34) विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम में थे।
जागरण संवाददाता, रामनगर : वन विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड में तैनात कर्मचारी का मालधन में संदिग्ध अवस्था मे शव मिला है। कर्मचारी दो दिन से लापता थे। परिजन उसको ढूंढ रहे थे। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग में कार्यरत उधमसिंहनगर के जसपुर निवासी तेजप्रकाश (34) विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम में था। वह सात माह पहले ही रेंज से फ्लाइंग में तैनात हुआ था। बताया जाता है कि वह बुधवार को हल्द्वानी गया था। वहां से लौटकर वह जसपुर अपने घर गया था। इसके बाद वह घर से आ गया था। गुरुवार को वह ड्यूटी पर नहीं आया तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह लोगों ने मालधन के तुमड़िया डेम के किनारे शव पड़ा देखा।उसकी पहचान तेज प्रकाश के रूप में हुई। सूचना पर मालधन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर लाया जा रहा है। पुलिस परिजनों से मृतक के संबंध में जानकारी ले रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें