नैनीताल रोड पर ऊर्जा निगम ओल्ड डीजल पॉवर हाउस में भड़की भीषण आग
शीशमहल के पास गुरुवार देर शाम ऊर्जा निगम ओल्ड डीजल पॉवर हाउस में संदिध परिस्थितियों में आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक आग की लपटें भड़कती रहीं।
हल्द्वानी, जेएनएन : शीशमहल के पास गुरुवार देर शाम ऊर्जा निगम ओल्ड डीजल पॉवर हाउस में संदिध परिस्थितियों में आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक आग की लपटें भड़कती रही। पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के चार वाहनों ने आग पर काबू पाया। अधिकारी फिलहाल अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन नहीं लगा सकें।
शीशमहल के पास स्थित पुराने पॉवर हाउस में खराब ट्रांसफार्मर रखे जाते हैं। टीनशेड नुमा बड़े गोदाम में पॉवर हाउस बना है। गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर को वहीं रिपेयङ्क्षरग करने का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में ऑयल होने के कारण लपटें बढ़ती गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार उपाध्याय, एसओ काठगोदाम कमाल हसन व ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एक-एक कर फायर बिग्रेड के चार वाहन मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। वहीं अधिशासी अभियंता डीके जोशी ने बताया कि 10-15 खराब ट्रांसफार्मर जले हैं। नुकसान का आंकलन करने में समय लगेगा। हालांकि अग्निकांड की वजह पता नहीं चल सकी। चर्चा है कि आतिशबाजी की वजह से आग लगी होगी।
यह भी पढ़ें : कुमाऊं में तीन साल से अधिक समय से जमे दारोगाओं का होगा तबादला
यह भी पढ़ें : बिहार में प्रतिबंधित आंध्र प्रदेश की मछलियां पहाड़ में खपाई जा रहीं