मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में उमड़ी मुस्लिम महिलाओं की भीड़ तो सायरा बानो ने कही ये बात
जसपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची। जिसे देखकर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ और सबका विश्वास है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पार्टी के साथ जुड़ रही हैं।
जेएनएन, ऊधम सिंह नगर : जसपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पहुंची। जिसे देखकर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ और सबका विश्वास है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पार्टी के साथ जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा मुस्लिम महिलाओं के हित में पूर्व सरकारों ने सिर्फ बातें कीं, लेकिन बीजेपी ने करके दिखाया। इसलिए आज भाजपा से बड़ी तादाद में महिलाएं जुड़ रही हैं।
जसपुर विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक वर्ग चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं का हजारों की तादाद में उमडऩा बीजेपी के लिए आगे की राह आसान करने वाला प्रतीत हो रहा है। यानी अब तक भाजपा विरोधियों के कब्जे में रहे जसपुर के 37 प्रतिशत से ज्यादा अल्पसंख्यक वोटों का मिथक टूटता दिख रहा है। मुस्लिम महिलाओं में सैकड़ों ऐसी थीं, जो समूहों के जरिये आत्मनिर्भर बनने की तरफ बढ़ चुकी हैं। जसपुर इलाके से समूह चलाने वाली एक महिला ने बताया कि कोविड के दौरान समूहों के जरिये काम कर अपना घर चलाया। इस दौरान भाजपा सरकार की तरफ से दिए जाने वाले राशन से ही हमारी रसोई चली। नफरत की राजनीति नहीं, हम विकास करने वालों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपुर की ग्राम पंचायत गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही तीरथ को राजस्व ग्राम बनाए जाने का एलान करते हुए जसपुर को स्टेडियम की भी सौगात दी। खटीमा में शहीद सैनिकों के स्वजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि सैनिक और किसानों का मान-सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है।
सीएम धामी ने मंगलवार को खटीमा में शहीद सम्मान-समारोह और जसपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जसपुर कृषि मंडी में सीएम धामी ने 15.89 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही लंबे समय से चली आ रही गढ़ीनेगी को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग को पूरा करते हुए जसपुर में स्टेडियम का निर्माण व ग्राम तीरथ को राजस्व ग्राम बनाए जाने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने बंद पड़ी सितारगंज मिल को चालू कराया है। मैंने सीएम बनते ही प्रण लिया था कि इस मिल को जल्द चालू कराऊंगा। हम किसानों के साथ सहयोगी और साझेदार के रूप में काम करने का प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि हमने गन्ने का मूल्य 355 रुपये घोषित किया है। बोले, अब जसपुर से धामपुर न जाकर सीधे अफजलगढ़ से नजीमाबाद के लिए सड़क होगी। पीएम मोदी इस योजना का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान विधायक आदेश चौहान, हरभजन ङ्क्षसह चीमा व पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन ङ्क्षसघल मौजूद रहे।