Move to Jagran APP

बाथरूम जाने के बहाने थाने से फरार हुआ बदमाश आठ घंटे बाद जंगल से पकड़ा गया

चोरी के मामले में पकड़कर थाने लाया गया एक बदमाश गुरुवार सुबह बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया। घटना से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 09:33 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 09:33 AM (IST)
बाथरूम जाने के बहाने थाने से फरार हुआ बदमाश आठ घंटे बाद जंगल से पकड़ा गया
बाथरूम जाने के बहाने थाने से फरार हुआ बदमाश आठ घंटे बाद जंगल से पकड़ा गया

हल्द्वानी, जेएनएन : चोरी के मामले में पकड़कर थाने लाया गया एक बदमाश गुरुवार सुबह बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया। घटना से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मुखानी व काठगोदाम थाना पुलिस ने उसकी तलाश को संयुक्त अभियान चलाया। करीब आठ घंटे बाद फरार बदमाश को दमुवाढूंगा के जंगल से पकड़ लिया गया। थाने लेकर हिरासत से फरार होने के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।

loksabha election banner

हाल में ऊंचापुल में तीन घरों से सिलेंडर व टीवी आदि सामान पार हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार रात पवन मौर्य (26) पुत्र प्यारेलाल मौर्य निवासी नवादा बरेली को गिरफ्तार कर लिया। रात में थाने में रखने के बाद सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाना था। इस बीच सुबह पांच बजे करीब उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया। जिसके बाद लॉकअप से बाहर लाया गया। इस बीच वह अचानक से पुलिसकर्मियों का चकमा देकर फरार हो गया। तुरंत एसओ भगवान सिंह महर को सूचना दी गई। कुछ देर बाद एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव भी पहुंच गए।

जिसके बाद काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत, दमुवाढूंगी चौकी और मुखानी पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चला उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, फरार आरोपित ने रात में पूछताछ में बताया था कि उसके पिता दमुवाढूंगा क्षेत्र में रहते हैं। जिसके बाद टीम वहां पहुंची। शक के आधार पर जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय युवक पंकज व लच्छू ने भी पुलिस की काफी मदद की। एसओ भगवान सिंह महर ने बताया कि एक बजे उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ बरेली में हत्या, लूट व आम्र्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। नशेड़ी प्रवृत्ति का होने के कारण वह छुटमुट चोरियों को भी अंजाम देने लगा।

मेन रोड के थाने में गेट तक नहीं

ब्लॉक ऑफिस के पास मुख्य मार्ग पर मुखानी थाना पड़ता है। नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्र का बड़ा हिस्सा इसके तहत आता है। उसके बावजूद थाने के बाहर एक गेट तक नहीं लगा। सुबह शौचालय का बहाना बना वह आसानी से फरार हो गया। मौजूद स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना ने पुलिसकर्मियों की सजगता पर भी सवाल खड़े किए हैं।

स्मैक तस्कर गिरफ्तार

मंडी चौकी पुलिस ने स्मैक तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज मुनव्वर हुसैन के मुताबिक पांडेखोला अल्मोड़ा निवासी गौरव चंद्र जोशी को 6.90 ग्राम स्मैक संग पकड़ लिया गया। बरामद स्कूटी को सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 

दोस्तों संग टहलने निकले युवक का शव नाले से बरामद, परिजनों का आरोप प्रेम संबंध में की गई हत्या 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.