प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है देश : अजय भट्ट NAINITAL NEWS
सांसद बनने के बाद पहली बार गरमपानी पहुंचे अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने भी लोगों से मिलकर उनका आभार जताया।
गरमपानी, जेएनएन : सांसद बनने के बाद पहली बार गरमपानी पहुंचे अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने भी लोगों से मिलकर उनका आभार जताया। बाद में हुई सभा में सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं का जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि समस्याओं के समाधान को वे संकल्परत है। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पेयजल योजनाएं बनाई जा रही हैं। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, देवेंद्र ढेला, हर्ष सिंह जलाल, अंबा आर्या, रोहित अग्रवाल, पूरन लाल साह, रईस अहमद, दामोदर जोशी,योगेश, नीरज बिष्ट व धीरज जोशी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने सीएम त्रिवेंद्र रावत पर लगाया गंभीर आरोप, बोले, झारखंड के भाजपा नेता से ली थी घूस