नहर में लाश : डूबने से हुई थी महिला की मौत, अभी भी नहीं हो पाई शिनाख्त NAINITAL NEWS
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें डूबने से मौत होने का पता लगा है। अलबत्ता जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : छह सितंबर की शाम टीपीनगर-तीनपानी बाइपास पर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास नहर में मिली महिला की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसमें डूबने से मौत होने का पता लगा है। अलबत्ता जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी को छह सितंबर की शाम यूओयू के पास एक महिला का शव नहर में दिखा था। पार्षद की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकाला गया। महिला के हाथ में अंग्रेजी में पूरन गुदा था। पुलिस ने जिले के साथ ही सीमावर्ती जनपदों में फोटो भेजकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तीन दिन तक शव को सुरक्षित रखने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अश्लील हरकतें करते निर्वस्त्र पूर्व प्रधान को दबोचा