Move to Jagran APP

Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में 119 नए पॉजिटिव मिले, 84 सिर्फ नैनीताल जिले के

Live Nainital Coronavirus News Update शुक्रवार को नैनीताल जिले में एकमुश्त 84 कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें 80 मुंबई से एक ट्रेन से लौटे थे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 08:51 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 10:28 AM (IST)
Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में 119 नए पॉजिटिव मिले, 84 सिर्फ नैनीताल जिले के
Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में 119 नए पॉजिटिव मिले, 84 सिर्फ नैनीताल जिले के

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : शुक्रवार को नैनीताल जिले में एकमुश्त 84 कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें 80 मुंबई से एक ट्रेन से लौटे थे। जबकि 21 संक्रमित, बागेश्चर में आठ, ऊधमसिंहनगर में पांच और पिथाैरागढ़ में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अब नैनीताल में संक्रमितों के सक्रिय मामले 201, बागेश्वर में संक्रमितों की संख्या 14, ऊधसिंहनगर जिले में 43, अल्मोड़ा में 43, पिथौरागढ़ में 20 और चंपावत में आठ हो गई है।

loksabha election banner

मुंबई से आए हैं नैनीताल में मिले 80 संक्रमित

मुंबई से 27 मई को ट्रेन से प्रदेश भर के 1452 प्रवासी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसमें से नैनीताल व अल्मोड़ा जिले के लोगों को हल्द्वानी और बागेश्वर के यात्रियों को रामनगर में क्वारंटाइन कर दिया गया था। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के अनुसार नैनीताल व अल्मोड़ा के 319 लोगों के सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार की रात को 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शुक्रवार को ही बागेश्वर के 300 लोगों के सैंपल लेकर जांच को राजकीय मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में भेजे हैं। इसी के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 222 हो गई है। इसमें 201 सक्रिय केस हैं।

अल्मोड़ा में 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

अल्मोड़ा जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 43 हो गई है। 23 मई को मुंबई के 14 प्रवासी रेल से लालकुआं पहुंचे थे। उन्हें ताकुला बसौली स्थित एक गेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। 24 मई को ही गुरुग्राम से लौटे एक प्रवासी को बेस चिकित्सालय में आइसोलेट किया गया था। 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 24 मई को दिल्ली से 05 प्रवासी रोडवेज बस से अल्मोड़ा पहुंचे थे। हेटल प्रबंध संस्थान में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वे संस्थागत क्वारंटाइन। एक प्रवासी मुंबई से रेल के जरिये लालकुआं, फिर रोडवेज से अल्मोड़ा पहुंचा। वह भी संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। 27 मई को स्वैब नमूने जांच को हल्द्वानी भेजे गए। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई । जिले में में शुक्रवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 45 जबकि एक्टिव केस 43 हो चुके हैं।

ऊधमसिहंनगर में  चार कोरोना संक्रमित

ऊधमसिहंनगर जिले के खटीमा और किच्छा निवासी चार अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। चारों युवक मुुंबई में रहकर नौकरी कर रहे थे। कोरोना संकट के बाद मुंबई से हरिद्वार आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटने के बाद युवाओं को पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में क्वारंटाइन किया गया था। चार नए मरीज मिलने के बाद जिले में सक्रिय संक्रमित लोगों की संख्या 42 हो गई है।

बागेश्वर में निकले आठ कोरोना पाजिटिव

बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही हैं। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 16 पहुंच गई है। वहीं 70 लोगों के सैंपल भेजे गए है जिनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकि हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच रिपोर्ट आने के बाद जिले में 8 कोरोना पाजिटिव संक्रमित पाए गए है। सभी संक्रमित संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे। पांच कोरोना पाजिटिव बीते 22 मई को मुम्मई से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। वह यहां पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से आए थे। वहीं तीन कोरोना पाजिटिव दिल्ली से आए हुए थे। यह लोग 20 मई को जिला मुख्यालय पहुंचे। जिस गाड़ी में यहां पहुंचे थे उसमें एक व्यक्ति बीते 24 मई को कोरोना पाजिटिव निकला था। 

पिथौरागढ में मिला एक संक्रमित

पिथौरागढ़ जिले में दिल्ली से लौटा एक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक 9 मई को दिल्ली से एक प्राइवेट कार से वाया अल्मोड़ा होते सेराघाट तक आया । 10 मई को रास्ते मे ठहरा था। सेरा घाट से दूसरे वाहन से 11 मई को पिथौरागढ़ आया था। जिसे संस्थागत क्वारनटाइन में रखा था। युवक के संपर्क में आए लोगो का पता लगाया जा रहा है।जिले में अब सक्रिय केस 21 हो चुके है। शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित बेस अस्पताल में आइसोलेट किया जा रहा है।

दो कोरोना पाजिटिव हुए स्वस्थ्य, 14 सक्रिय केस

बागेश्वर जिले के कोरोना पाजिटिवों की बढ़ती संख्या की डरा देने वाली खबर के साथ राहत देने वाली खबर भी आई। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज कर रहे दो कोविड-19 पाजिटिव स्वस्थ्य हो गए है। उन्हें डिस्चार्ज कर सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया हैं। अब कुल 14 कोरोना पाजिटिव के सक्रिय मामले हैं।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                            शुक्रवार को मिले संक्रमित       कुल संक्रमित          एक्टिव केस

नैनीताल                                    84                               222                       201

ऊधमसिंहनगर                          5                                 62                         43

अल्मोड़ा                                    21                               45                         43

पिथौरागढ़                                 1                                 20                         20

चंपावत                                     0                                 08                          08

बागेश्वर                                     08                               16                         14

कुल                                         30                                287                        236

कुल                                       111                               367                          327

महाराष्ट्र से बस में आए 26 प्रवासियों को देवीधुरा में क्वारंटाइन करने का ग्रामीणों ने किया विरोध  

कॉर्बेट नेशनल पार्क में आपसी संघर्ष में घायल बाघ की मौत, तेंदुआ भी मृत मिला 

यहां के ग्रामीणों का हौसला ही कोरोना को हराएगा, उत्‍तराखंड से भगाएगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.