Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित युवक की मौत

Live Nainital Coronavirus News Update नैनीताल के रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित एक गुरुवार को युवक की मौत हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:40 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 12:58 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित युवक की मौत
Live Nainital Coronavirus News Update : रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित युवक की मौत

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : नैनीताल के रामनगर में कोरोना पॉजिटिव आए कैंसर पीड़ित एक गुरुवार को युवक की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमे व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी मनीष मनराल (32) पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह मनराल काफी समय से कैंसर से ग्रस्त था। उसके लीवर व बड़ी आंत में कैंसर हुआ था। वह 29 जनवरी से राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती था। इलाज में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने पीड़ित को घर ले जाने के लिए कहा। 25 मई को पीड़ित को रामनगर घर लाया गया। युवक को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। रामनगर सयुंक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों ने कोरोना का प्राइवेट लैब में टेस्ट करने को कहा। 26 मई को उनके सैंपल भेजे गए थे। गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मृतक का दो साल पहले ही विवाह हुआ था।

loksabha election banner

कुमाऊं में 19 नए संक्रमित मिले, सभी प्रवासी

उधमसिंह नगर में बुधवार को सात, नैनीताल के रामनगर में दो, बेतालघा में एक, अल्मोड़ा जिले छह और पिथौरागढ़ में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही ऊधसिंहनगर जिले में संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। वहीं नैनीताल जिले में सक्रिय केस 130 हैं। पिथौरागढ़ में 20 और अल्मोड़ा 21, बागेश्वर और चंपावत में आठ-आठ है। जबकि कुमाऊं में मंडल में कुल संक्रमितों की संख्या 254 और एक्टिव के 235 हैं।

तीन भाइयों सहित सात में कोराेना पाजिटिव

पैसे कमाने मुंबई गए ऊधमसिंनगर के तीन भाइयों सहित सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुंबई में पांच युवक एक ही खोली में रह कर नौकरी कर रहे थे। वापस लौटने के बाद जब कोरोना संक्रमण की जांच की गई तो तीन भाइयों सहित चार में कोरोना संक्रमण मिला है। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ के तीन युवकों को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि खोली में साथ रह रहे 22 साल के तीसरे नंबर के भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह जिले में मिले कुल संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। जिसमें से 38 मामले सक्रिय हैं।

अल्मोड़ा में अब 19 एक्टिव कोरोना केस

अल्मोड़ा जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 19 पहुंच गई है। बुधवार को दिन में हिड़ाम गाव (ताड़ीखेत बिलॉक) के दंपति में कोरोना की पुष्टि के बाद देर शाम बुधवार को भेजे गए छह नमूनों की जाच रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हो चुकी है। इनमें दो स्वस्थ भी हुए हैं। शाम जिन चार प्रवासियों के संक्रमित होने का खुलासा हुआ है, वह बीती 25 मई को महाराष्ट्र से अल्मोड़ा लौटे थे। इन्हें नगर की माल रोड स्थित एक होटल में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। चारों को बेस चिकित्सालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमित प्रवासी जिले के ही हैं।

दिल्ली-अहमदाबाद से आए पिथाैरागढ में मिले पॉजिटिव

पिथौरागढ़ जिले में मिले बुधवर को तीन नए मिले कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक अहमदाबाद से और दो दिल्ली से आए हैं। एक पॉजिटिव अहमदाबाद से रेल से लालकुआं और लालकुआं से 16 मई को पिथौरागढ़ तक बस से आया है। दिल्ली से आए पॉजिटिवो की स्वास्थ्य विभाग ट्रेवल्स हिस्ट्री खंगाल रहा है।

किशोरी समेत जिले में तीन और पॉजिटिव

नैनीताल जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसमें 14 साल की एक किशोरी है, जो गुरुग्राम से लौटी है। इसके अलावा दो युवक रामनगर के हैं। रामनगर के छोई गांव निवासी एक युवक मुंबई बांद्रा से रामनगर आया था। इसके अलावा दूसरा युवक गुरुतेगबहादुर नगर दिल्ली से पीरूमदारा अपने घर आया था। 24 को दोनों लोग संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें कानिया स्थित सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया था। 27 मई को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बेतालघाट की 14 वर्षीय किशोरी 25 मई को गुरुग्राम से लौटी थी। उसे हल्द्वानी में ही क्वारंटाइन किया गया था। जांच में पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं एसटीएच में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 170 से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                बुधवार को मिले संक्रमित    कुल संक्रमित         एक्टिव केस

नैनीताल                 3                                     140                    130

ऊधमसिंहनगर      7                                     57                      46

अल्मोड़ा                6                                      2़1                      19

पिथौरागढ़             3                                      20                     20

चंपावत                  0                                     08                       08

बागेश्वर                  0                                     08                       08

कुल                     14                                     247                    228

पिथौरागढ़ में बीमार व गरीबी से तंग बुजुर्ज नदी में कूदा, रुद्रपुर में युवक ने की खुदकशी 

रेड जोन से आ रहे प्रवासियों के लिए की जा रही सेंट्रलाइज्ड क्वारन्टीन सेंटर की व्यवस्था 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.