Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : ऊधमसिंहनगर में सात, नैनीताल में तीन और अल्मोड़ा में दो लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

उधमसिंह नगर में बुधवार को सात नैनीताल के रामनगर में दो बेतालघा में एक और अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 08:12 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 08:12 PM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : ऊधमसिंहनगर में सात, नैनीताल में तीन और अल्मोड़ा में दो लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
Live Nainital Coronavirus News Update : ऊधमसिंहनगर में सात, नैनीताल में तीन और अल्मोड़ा में दो लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : उधमसिंह नगर में बुधवार को सात, नैनीताल के रामनगर में दो, बेतालघा में एक और अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ऊधमसिंहनगर में जिले में मिले संक्रमित चंपावत, पिथौरागढ़, खटीमा, सितारगंज के हैं। सभी की जानकारी ट्रेस की जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी संक्रमित 19 तारीख को मुंबई से चलकर 20 को हरिद्वार पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौटे हैं और उन्हें पंतनगर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। वहीं रामनगर में छोई गांव में रहने वाला एक युवक 23 मई को मुम्बई बांद्रा से रामनगर आया था। उसे 24 मई को क्वारंटाइन किया गया था। इसके अलावा दूसरा युवक दिल्ली से आया था। जबकि बेतालघाट की लड़की 25 मई को गुरुग्राम से लौटी थी। इसके साथ ही ऊधसिंहनगर जिले में संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। वहीं नैनीताल जिले में सक्रिय केस 130 हैं। वहीं पिथौरागढ़ में 17 और अल्मोड़ा 17, बागेश्वर और चंपावत में आठ-आठ है। जबकि कुमाऊं में मंडल में कुल संक्रमितों की संख्या 247 और एक्टिव के 228 हैं।

loksabha election banner

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मुंबई से आए 14 लोग पॉजिटिव

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मुंबई से आए 14 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संस्थागत क्वारंटाइन से निकाल कर आइसोलेट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। पॉजिटिव आए 14 लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमित 14 लोग 17, 22 और 23 मई को पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई से पिथौरागढ़ पहुंचे थे। पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले सीधे बस से पिथौरागढ़ पहुंचे थे। मुंबई से आया व्यक्ति हल्द्वानी तक रेल से और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तक बस से आया था। सभी को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था। सभी के सैंपल 24 मई को जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। मंगलवार को 14 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब पॉजिटिव केस 17 हो चुके हैं। 117 की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। आज मिले 14 पॉजिटिव जिले की चार तहसीलों के लोग हैं।

अल्मोड़ा में तीन और कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा जिले में कोरोना के तीन केस और आ गए हैं। ये सभी ठाणे (मुंबई) से पहुंचे प्रवासी हैं। इनमें हवालबाग ब्लॉक के दो युवकों को नगर स्थित एक होटल में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था जबकि भैंसियाछाना विकासखंड के प्रवासी थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान लक्षण पाए जाने पर तत्काल बेस चिकित्सालय में आइसोलेट किया गया था। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है।

ऊधमसिंहनगर में दो संक्रमित मिले

मंगलवार को ऊधमसिंहनगर में दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुल 12 के जांच सैंपल 24 मई को लिए गए थे। जिसमें से 10 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि दो युवकों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले लगातार तीन दिनों से ट्रेन से लौटे यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। 19 मई की रात लोक मान्य तिलक टर्मिनल, कुर्ला से चली ट्रेन 20 मई की रात को हरिद्वार पहुंच गई थी। जहां से 163 यात्रियों को बस से जिला मुख्यालय लाया गया। सभी को पंतनगर में क्वारंटाइन किया गया है। संक्रमित मिले ज्यादातर युवक होटल लाइन में कार्यरत थे।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                आज मिले संक्रमित          कुल संक्रमित         एक्टिव केस

नैनीताल                 3                            140                    130

ऊधमसिंहनगर        7                           57                      46

अल्मोड़ा                 2                              17                      13

पिथौरागढ़             0                               17                     17

चंपावत                  0                             08                       08

बागेश्वर                  0                             08                       08

कुल                     9                              247                    228

देवस्थानम एक्ट के विरोध में स्वामी की याचिका को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची रूल संस्‍था 

रुद्रपुर में घटिया क्वालिटी के किट पहनकर जांच कर रहे डॉक्टर, गुणवत्ता की बात केवल हवा-हवाई 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.