Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : तेजी से पहाड़ चढ़ रहा कोरोना, कुमाऊं में एक्टिव केस चार सौ अधिक

Live Nainital Coronavirus News Update कुमाऊं में रविवार को कोरोना पॉजिटिव लोगों के केस फिर बढ़ गए। नैनीताल में 31 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 08:22 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 08:22 AM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : तेजी से पहाड़ चढ़ रहा कोरोना, कुमाऊं में एक्टिव केस चार सौ अधिक
Live Nainital Coronavirus News Update : तेजी से पहाड़ चढ़ रहा कोरोना, कुमाऊं में एक्टिव केस चार सौ अधिक

loksabha election banner

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं में रविवार को कोरोना पॉजिटिव लोगों के केस फिर बढ़ गए। नैनीताल में 31 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 12 महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी हैं और 18 लोग रामनगर के हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण नैनीताल जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।

ऊधमसिंहनगर में 20, अल्मोड़ा में 18 और चंपावत में 19 नए केस सामने आए हैं। नैनीताल जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 236 हो गई है जबकि कुल संक्रमित 261 मिल चुके हैं। ऊधमसिंहनगर जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 70 , अल्मोड़ा में 61, पिथौरागढ़ में 21, बागेश्वर 16 और चंपावत में अब तक 27 केस मिल चुके हैं। कुमाऊं मंडल में कुल 421 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक 470 मिल चुके हैं। 

नैनीताल जिले में 31 नए संक्रमित मिले 

हल्द्वानी/रामनगर: एसटीएच कोविड-19 अस्पताल में मरीजों की संख्या बढऩे के चलते बिना लक्षण वाले मरीजों को होटलों, प्रशिक्षण संस्थानों में बने कोविड केयर सेंटर भर्ती किया जाने लगा है। रविवार को ही जिले में कोरोना संक्रमित 31 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मोतीनगर प्रशिक्षण संस्थान व रामनगर के होटलों में बनाए कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया गया। इससे पहले 29 मई को भी  कोरोना पॉजिटिव 82 लोगों मोतीनगर सेंटर में भर्ती किया गया था।

यूएस नगर में 20 और कोरोना संक्रमित मिले

जिले में 20 और कोरोना संक्रमित मिले हैं।इनमें पिथौरागढ़ के तीन युवक19, 20 व 28 साल के हैं, जो मुंबई से 20 मई की रात स्पेशल ट्रेन से वापस लौटे थे। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर के मोहल्ला खत्रियान की 25 वर्षीय महिला, आर्य नगर की 23 साल की महिला, टांडा उज्जैन का 32 वर्षीय युवक, गोशाला गांव का 27 वर्षीय युवक, मझरा निवासी 17 वर्षीय किशोर, बांसखेड़ा निवासी 21 वर्षीय नवयुवक, कविनगर का 25 वर्षीय युवक व एक अन्य 21 साल के युवक को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। काशीपुर निवासी 21 वर्षीय व 30 वर्षीय दो युवक भी संक्रमित पाए  गए हैं। जो बीते दिनों होसंगाबाद से लौटे हैं। सेंट्रल जेल सितारगंज में  74 व 67 55, 48 व 27 साल के कैदी संक्रमित है। बाजपुर में दो युवक संक्रमित है। जिले में अब कुल केस 82 है सक्रिय केस 63 हाे गए हैं। 

जनपद जिले में मिले 19 कोरोना संक्रमित

एक सप्ताह राहत मिलने के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। रविवार को आई रिपोर्ट में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें बनबसा में दो-दो स्वास्थ्य व पुलिस कर्मी समेत चम्पावत नवोदय विद्यालय में क्वारंटाइन किए गए 15 प्रवासी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक साथ इतने लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से जनपद में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। 28 मई को इनके सैंपल भेजे गए थे। जिले में अब तक कुल 466 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 294 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 136 के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

अल्मोड़ा जिले में एक ही दिन में 18 कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण की रफ्तार एकाएक बढ़ गई है। जिले में एक ही दिन में 18 नए केस सामने आए हैं। अकेले रानीखेत में ही आठ नए केस मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रवासियों में तहसील रानीखेत के 08, चौखुटिया के 04,  द्वाराहाट के 03, तहसील जैंती व अलमोड़ा (युवती) के 01-01 प्रवासी। एक टैक्सी ड्राइवर उत्तरप्रदेश का बाशिंदा है, जो प्रवासियों को टैक्सी से पहाड़ लाया। एक स्थानीय है, जो संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर टीआरसी चिलियानौला में कुक है। जिले में अब कु सक्रिय केस 61 हैं और जबकि दो स्वस्थ हो चुके हैं। 

सेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना संक्रमित

ऊधमसिंहगनर जिले के सितारगंज के सेंट्रल जेल के पांच कैदी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश आर्य ने सेंट्रल जेल में बंद 56 कैदियों की रेंडम टेस्टिंग की थी। जिनमें से पांच कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन कैदियों के सैंपल 29 मई को लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।

कुमाऊं के 46 मरीजों ने कोरोना को दी मात

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित 46 मरीजों को स्वस्थ होने पर रविवार को डिस्चार्ज किया गया। एहतियातन सभी को सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने का निर्देष दिया गया है। बता दें कि कुमाऊं में कोरोना संक्रमितों को ग्राफ बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में जिले में शनिवार को नया केस कोई सामने नहीं आया। जिले में सक्रिय केस 21 हैं। सभी का उपचार बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर पिथौरागढ़ में ही हो रहा है।

बागेश्वर

बागेश्वर जिला में शनिवार को काेई नया मामला सामने नहीं आया। जिले में सक्रिय केस 14 और कुल केस 16 हैं। दो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सभी संक्रमितों का उपचार बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर बागेश्वर में हो रहा है।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                        आज मिले संक्रमित       कुल संक्रमित          एक्टिव केस

नैनीताल                            00                      261                       236

ऊधमसिंहनगर                   00                      82                         63

अल्मोड़ा                            00                      63                         61

पिथौरागढ़                          00                      21                         20

चंपावत                              00                      27                         27

बागेश्वर                              00                      16                         14

कुल                                  00                      470                       421

सेंट्रल जेल स‍ितारगंज में पांच कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, सभी काट रहे हैं उम्र कैद की सजा  

पुलिस कस्टडी में प्रवासी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, कमर के नीचे मिले डंडे से पीटे जाने के निशान 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.