Move to Jagran APP

Coronavirus: सजायाफ्ता तीन कैदी आधी रात को जिला अस्पताल से फरार, मि‍ले थे काेरोना संक्रम‍ित

हत्या सहित अलग अलग मामलों में सितारगंज सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कोरोना पॉजिटिव तीन कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गए है। इसका पता चलते ही जेल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की अलग अलग टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 10:34 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 10:34 AM (IST)
Coronavirus: सजायाफ्ता तीन कैदी आधी रात को जिला अस्पताल से फरार, मि‍ले थे काेरोना संक्रम‍ित
सजायाफ्ता तीन कैदी आधी रात को जिला अस्पताल से फरार।

रुद्रपुर, जेएनएन : हत्या सहित अलग अलग मामलों में सितारगंज सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कोरोना पॉजिटिव तीन कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गए है। इसका पता चलते ही जेल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की अलग अलग टीम उनकी तलाश में जुट गई है। एएसपी देवेंद्र पिंचा ने शन‍िवार सुबह रुद्रपुर स्‍थि‍त कोव‍िड अस्‍पताल पहुंचकर वार्ड से कैदियों के फरार होने के बाद जानकारी ली। पुलि‍स सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। 

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक बीते दिनों सितारगंज के सेंट्रल जेल में 35 से अधिक कैदी कोरोना पॉजिटिव आये थे। इस पर उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में बने आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार तड़के 2 बजे के करीब अस्पताल में भर्ती हत्या सहित अन्य वारदात में शामिल आनंद, गौरव पाल ओर देवेंद्र दानू  अस्पताल से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब तीन कैदी अस्पताल में कम मिले तो हड़कम्प मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी और सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपध्याय पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही फरार सजायाफ्ता कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि तीनों कोरोना पॉजिटिव थे और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किये गए थे। उनकी तलाश की जा रही है जल्द बरामद कर लिए जाएंगे। फरार आरोपित में ग्राम मछरिया, कटघर, मुरादाबाद निवासी आनंद कुमार, धाख चौपाइयां, धट्टी मझोड, अल्मोड़ा निवासी गौरव उर्फ गोपाल और चैनपुर, वार्ड 8, बजहांग, नेपाल निवासी देवेंद्र धानुक उर्फ दीपक शामि‍ल हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.