Move to Jagran APP

ट्रैक्टर रैली की अनुमति नही मिली तो काग्रेसियाें ने मंडी में किसान बिल के विराेध में दिया धरना

किसान विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं मिली तो कांग्रेस ने मंडी में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कृषि विधेयक वापस न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 12:28 PM (IST)
ट्रैक्टर रैली की अनुमति नही मिली तो काग्रेसियाें ने मंडी में किसान बिल के विराेध में दिया धरना
कांग्रेस ने मंडी में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

किच्छा, जेएनएन : किसान विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं मिली तो कांग्रेस ने मंडी में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कृषि विधेयक वापस न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

loksabha election banner

कांगेस ने शुक्रवार को किच्छा में कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। प्रसाशन ने कांग्रेस के संयोजक सुरेश पपनेजा को रैली की अनुमति नही दी। जिस पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए कहा सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कहा किसान इस देश का अन्नदाता है उसके साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। कहा सरकार कितना भी दम लगा ले किसानों की आवाज दबा नही पाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर सरकार की नारेबाजी कर पर की लड़ाई का ऐलान कर दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, जितेंद्र बिष्ट, नारायण बिष्ट, गणेश उपाध्याय, बंटी पपनेजा, फिरदौस सलमानी, विनोद कोरंगा, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.