Move to Jagran APP

हल्‍द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तिकोनिया में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी नोक झोंक भी हुई। वहीं बरेली रोड पर सीएम के आने से पहले ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 01:22 PM (IST)
हल्‍द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तिकोनिया में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी नोक झोंक भी हुई। वहीं, बरेली रोड पर सीएम के आने से पहले ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया। सभी को काठगोदाम थाने ले जाया गया है। मुख्यमंत्री की रवानगी के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू और प्रदेश सचिव राजू रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम के विरोध में जुटे थे। तिकोनिया चौराहे पर सीएम का पुतला फूंकने की तैयारी भी थी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य में विकास के काम ठप है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया है। कोरोना काल के दौरान सरकार की नाकामी से सैकड़ों लोगों की जान गई। लेकिन धामी सरकार सिर्फ झूठी घोषणा करने में व्यस्त है। लेकिन जनता अब झांसे में आने वाली नहीं है। 2022 के चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

संघर्ष समिति के लोग भी हिरासत में

गौला मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में वाहनस्वामियों के सीएम का विरोध करने की सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने पहले ही लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, इस दौरान गाड़ी मालिकों ने सरकार पर क्रशर संचालकों के समर्थन में काम करने का आरोप भी लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.