Move to Jagran APP

रामनगर में धान क्रय केंद्र बंद होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

धान क्रय केंद्र बंद होने व धान खरीद का भुगतान नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में उतर गए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला दहन किया। मंगलवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनपुर चौक पहुंचे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 01:07 PM (IST)
रामनगर में धान क्रय केंद्र बंद होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
रामनगर में धान क्रय केंद्र बंद होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

रामनगर, जेएनएन : धान क्रय केंद्र बंद होने व पूर्व में धान खरीद का भुगतान नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में उतर गए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला दहन किया। मंगलवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनपुर चौक पहुंचे। उन्होंने किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

पुतला दहन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को फायदा पहुंचाने की बात कह रही है। जबकि धरातल पर सरकार के दावों के विपरीत है। सरकार ने रामनगर ब्लाक के चार धान क्रय केंद्र बन्द कर दिए हैं। किसान अपना धान केंद्रों को नहीं बेच पाएं है। सरकार ने अब धान खरीद बंद कर दी है। अभी भी किसानों के पास कई क्विंटल धान रखा है। जिससे किसान परेशान है। इसके अलावा सरकार ने जिन किसानों से धान खरीदा था, उसका भी भुगतान अब तक नहीं हो पाया है।

किसान अपने भुगतान के लिए केंद्रों के चक्कर मार रहे हैं। किसानों को उनकी मेहनत का पैसा तत्काल सरकार को देना चाहिए। इस दौरान गोपाल अधिकारी, आशा बिष्ट, संजय बिष्ट, महावीर रावत, अभिमन्यु डंगवाल,सुमित लोहनी, ललित बिष्ट, विकास डंगवाल, शेखर चंद्र मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.