Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भट्ट ने भाजपा सरकार को बताया पूरी तरह विफल

पर्वतीय विकास संस्था के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित कांति बल्लभ भट्ट ने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 05:00 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भट्ट ने भाजपा सरकार को बताया पूरी तरह विफल
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भट्ट ने भाजपा सरकार को बताया पूरी तरह विफल

लालकुआं, जेएनएन : पर्वतीय विकास संस्था के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित कांति बल्लभ भट्ट ने भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। देहरादून निवासी पंडित कांति बल्लभ बिंदुखत्ता में एक विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद बिन्दुखत्ता के शास्त्री नगर पहुंचे थे।

loksabha election banner

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, सरकारी धन की बंदरबांट चल रही है। आम आदमी के नाम पर बनी योजनाओं को सत्ता पक्ष के लोग फायदा उठा रहे है। उन्होंने कहा कि पूरी लालकुआं विधानसभा में भाजपा के विधायक नवीन दुम्का नए विकास कार्यो को तो दूर पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को ही पूरा नही कर सकी है।

कहा कि जगह जगह धन क्रय केंद्र बंद होने के कारण किसानों को उनकी उपज का खरीददार नही मिल रहा है। जिसकारण उनकी आर्थिक हालात कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त होकर सत्ता परिवर्तन के लिए छटपटा रही है। जिसके चलते 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कॉंग्रेस की सरकार आएगी। इस दौरान उनके साथ भुवन जोशी समेत कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.