कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने बीजेपी पर साधा निशाना, फर्जी राष्ट्रवाद पर बोला हमला
केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए चुनाव में राष्ट्रवाद का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन जनता अब इस तानाशाह सरकार को उखाड़ने का मन बन चुकी है।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 03:26 PM (IST)
हल्द्वानी, जेएनएन । केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में कोई भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए चुनाव में राष्ट्रवाद का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन जनता अब इस तानाशाह सरकार को उखाड़ने का मन बन चुकी है।
स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि 2014 व 19 के चुनाव में अंतर है। बेरोजगारी, शिक्षा, महिला उत्पीड़न समेत किसी अन्य वादों पर काम नहीं किया गया। अपनी नाकामी छुपाने को केंद्र सरकार मुद्दे से भटक रही है। धर्माणी ने कहा कि सभी सीटों पर कांग्रेस मजबूर स्थिति में है। बताया कि दो दिन के भीतर नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रचार को आने वाले स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : डीएलएड-टीईटी पास न करने वाले शिक्षा मित्रों की आज से छुट्टी, जानिए क्या है कारण
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें