कालाढूंगी के विकास के लिए कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कहा- सरकार ने जनता को छला
बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोटाबाग मुख्यालय में धरना दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद राज्य विकास को तरस गया है। आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
जागरण संवाददाता, कालाढूंगी (नैनीताल) : विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के मोटर मागरें और स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोटाबाग मुख्यालय में धरना दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद राज्य विकास को तरस गया है। आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को माकूल जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, ब्लाक अध्यक्ष पहाड़ कोटाबाग कमला बधानी, ब्लाक अध्यक्ष कोटाबाग दिनेश बधानी के नेतृत्व में पर्वतीय क्षेत्र कोटाबाग-सौड-घूघूखान, अमगढ़ी-ओखलढूंगा-जमल्लीसेठी के अलावा कालाढूंगी-कोटाबाग व बैलपड़ाव के अन्तर्गत मोटर मागरें पर डामरीकरण, कांग्रेस शासन में स्वीकृत अमोठा-रियाड, नौणिया विनायक-बांसी, सिमलखेत-डोला-जलना, छड़ा-जसलवा मोटर मार्ग निर्माण शुरू करने समेत अन्य मांगों को लेकर बीडीओ प्रभारी हरी शंकर पांडे के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान आयोजित सभा में महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जनता को विकास नहीं धोखा दे रही है। प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं। सरिता आर्या ने कहा कि कृषि बिल लागू कर किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी ने किया। इस दौरान तारा नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख कुलदीप तडि़याल, तारा सिंह नेगी, रमेश पांडेय, पियूष बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, भोला दत्त, हेम आर्या, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, संजय किरौला, चंदन साह, कालाढूंगी ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सामंत, दीपक बनौला आदि थे।