Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई को लेकर लामबंद हुई है कांग्रेस, पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

शनिवार को पार्टी नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ताली डांट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रसोई गैस व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का पुतला दहन किया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 02:21 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 09:46 AM (IST)
बढ़ती महंगाई को लेकर लामबंद हुई है कांग्रेस, पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भाजपा सरकार किसानों और आम आदमी की जेब काट रही है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। शनिवार को पार्टी नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ताली डांट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रसोई गैस व पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही नारेबाजी कर बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान में देश में महंगाई से आमजन से लेकर किसान सभी आंदोलित हैं। भाजपा को अपने नजरिए को बदलना होगा, नहीं तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर जनांदोलन को मजबूर होंगे।

prime article banner

सरिता आर्य ने कहा कि कोरोना काल में वैसे ही आम आदमी के पास रोजगार उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकार मूलभूत चीजों रसोई गैस व पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। अनुपम कबडवाल ने कहा कि किसानों को जो ट्रैक्टर पहले सब्सिडी में  मिलता था। सरकार ने उस टैक्टर को परिवहन वाहन घोषित कर दिया है। भाजपा सरकार किसानों और आम आदमी की जेब काट रही है। इस दौरान उपप्रमुख हिमांशु पांडे, कैलाश अधिकारी, मनमोहन कांडपाल,  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट,  सावित्री जंतवाल, शांति तिवारी, संजय आर्य, अर्जुन चौधरी,  नरेश दुर्गापाल, कृष्णा साह, सुखदेव आनंद, नफीस अहमद, हेम आर्य, इमरान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बंशीधर भगत ने किया पलटवार, कहा- भ्रष्टाचार पर उपदेश देने के बजाय अपना गिरेबां में झांके कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.