चम्पावत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव का हार्ट अटैक से निधन
चम्पावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव उम्र 55 का शनिवार देर रात 900 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता परिजनों को ढांढस बंधाने रात में ही उनके घर पहुंचने लगे।
लोहाघाट, जागरण संवाददाता : चम्पावत कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव उम्र 55 का शनिवार देर रात 9:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता परिजनों को ढांढस बंधाने रात में ही उनके घर पहुंचने लगे।
मूल रूप से पाटी ब्लॉक के मल्ली जैन कांडे निवासी उत्तम देव वर्तमान में चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर जुनेद कुमार ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हिरदेश, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल भागीरथ भट्ट दर्जा राज्यमंत्री मुन्ना सिंह हरगोविंद बोरा प्रहलाद सिह मोहन चौबे नवीन राय विजय वर्मा प्रकाश मेहरा कविराज मोनी आदि लोगों ने गहरा शोक जताया है।