महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
लालकुआं, नैनीताल [जेएनएन]: दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
कांग्रेस के जिला महामंत्री भुवन पांडे और कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन चोराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र ओर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान भुवन पांडे ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। वहीं, केंद्र और प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह, नवीन, पप्पू आर्य, मनोज मोर्य, पुरन गोतम, गणेश सागर, अरविंद बौद्ध, सब्बु अलि, कचंन बिष्ट, इमरान अली, अतिक अहमद, अकिंत कुमार, रवि ठाकुर, पान सिंह पांडे, अनु सागर, दीपक कुमार, रिहान अली आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: चकराता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
यह भी पढ़ें: बढ़ी महंगाई से जनता हो चुकी है त्रस्त: अनुग्रह नारायण सिंह
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री से करेंगे उत्तराखंड के लिए लोक एजेंडा घोषित करने की मांग: किशोर उपाध्याय