Move to Jagran APP

आप पर बढ़ रहा लोगों का विश्वास, रामनगर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार रामनगर पहुंचे शिशुपाल रावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पीरूमदारा से कार्यकर्ता उन्हें जुलूस की शक्ल में लेकर रामनगर पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 03:25 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 03:25 PM (IST)
आप पर बढ़ रहा लोगों का विश्वास, रामनगर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रामनगर पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

रामनगर, जेएनएन: आम आदमी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार रामनगर पहुंचे शिशुपाल रावत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पीरूमदारा से कार्यकर्ता उन्हें जुलूस की शक्ल में लेकर रामनगर पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता व पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।

loksabha election banner

पौड़ी संसदीय सीट के प्रभारी शिशुपाल रावत को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। बुधवार को रावत देहरादून से रामनगर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पीरूमदारा में माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के साथ उन्हें रामनगर पैठपड़ाव में स्वागत समारोह में लेकर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। अपने संबोधन में रावत ने भाजपा व कांगे्रस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों ही पार्टियों को विकास व पहाड़ विरोधी बताया। कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के लिए बेहतर विकल्प है। जनता इन पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है। उत्तराखंड के विकास के लिए आम आदमी पार्टी के पास विजन है। इसी मकसद से आप पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव में उतरने का निर्णय किया है। वक्ताओं ने भी भाजपा व कांगे्रस को एक सिक्के के दो पहलू बताए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव लडऩे के फैसले के बाद से लोग जुड़ रहे हैं। यही वजह है कि अब पार्टी मजबूत हो रही है। इस दौरान रामनगर प्रभारी गिरीश सत्यवली, मो. अनीस, रिजवान मलिक, महेश भारद्वाज मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्‍यक्ष के रामनगर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ता उत्‍साह के लवरेज नजर आए। आगामी व‍िधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। कार्यकर्ता आए द‍िन वि‍भि‍न्‍न शहरों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.