Move to Jagran APP

Uttarakhand Lockdown : कुमाऊं में ओवररेटिंग और घटतौली जोरों पर, इन नंबरों पर करें शिकायत

लॉकडाउन का कई लोग गलत फायदा उठाने से नहीं चूक रहे। सुबह सात से दोपहर एक बजे तक दुकान खोलने के लिए दी गई छूट में दुकानदार सामान दोगुने दाम में बेच रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 07:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 07:15 PM (IST)
Uttarakhand Lockdown : कुमाऊं में ओवररेटिंग और घटतौली जोरों पर, इन नंबरों पर करें शिकायत
Uttarakhand Lockdown : कुमाऊं में ओवररेटिंग और घटतौली जोरों पर, इन नंबरों पर करें शिकायत

हल्द्वानी, जेएनएन : लॉकडाउन का कई लोग गलत फायदा उठाने से नहीं चूक रहे। सुबह सात से दोपहर एक बजे तक दुकान खोलने के लिए दी गई छूट में दुकानदार सामान दोगुने दाम में बेच रहे हैं। वहीं, गैस सिलेंडरों में भी घटतौली का खेल चल रहा है। विधिक माप विज्ञान (बांट-माप) विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल तक ओवर रेटिंग और घटतौली के 193 मामले कुमाऊं भर में पकड़े गए हैं। यदि आपके क्षेत्र में भी ओवर रेटिंग या घटतौली की जा रही है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। विधिक माप विज्ञान कुमाऊं मंडल के सहायक नियंत्रक केएस रावत ने कुमाऊं भर के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

loksabha election banner

हल्द्वानी में 90 मामले

बाट-माप विभाग हल्द्वानी की वरिष्ठ निरीक्षक शांति अधिकारी ने बताया कि 22 मार्च से चले अभियान में अब तक ओवर रेटिंग व घटतौली करने वाले 90 लोग पकड़ में आ चुके हैं। बताया कि कई दुकानदार एमआरपी से अधिक दाम में तो कई बिना एमआरपी की सामग्री बेचते मिले।

इन नंबरों पर करें शिकायत

क्षेत्र नंबर

हल्द्वानी, लालकुआं                          9410364431

भवाली, भीमताल, नैनीताल, रामनगर 9411198706

किच्छा, रुद्रपुर                                9412044543

सितारगंज, नानकमत्ता                     7409999100

बाजपुर, गदरपुर                             9411190515

काशीपुर, जसपुर                             9411116543

खटीमा, टनकपुर                             8057292561

पिथौरागढ़, चम्पावत, लोहाघाट          9719892361

अल्मोड़ा, रानीखेत                           9411162034

बागेश्वर                                          8650980266

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव, सात गांव हुए क्वारंटाइन

चंडीगढ़ में जन्‍मी बेटी का ऑनलाइन नामकरण, उत्तराखंड से पंडित ने पूरे किए विधि-विधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.