Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : नौ सितंबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार, पुरवाई साथ लाएगी ठंडक

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। जिसके अगले दो-तीन दिनों में देश के मध्य भागों की तरफ बढ़ने की उम्मीद है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 07:40 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 07:40 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : नौ सितंबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार, पुरवाई हवाएं अपने साथ लाएंगी ठंडक

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। जिसके अगले दो-तीन दिनों में देश के मध्य भागों की तरफ बढ़ने की उम्मीद है। इससे हवा में बदलाव होने के आसार हैं। पुरवाई हवाएं मौसम में ठंडक घोलेगी। बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के कारण जिले में 20 मार्ग बंद हैं।

loksabha election banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। जिससे अगले तीन-चार दिन मानसून की एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसके प्रभाव से कुमाऊं के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर कुमाऊं के अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी       33.0          25.2

नैनीताल         29.4         20.9

रुद्रपुर            35.0         26.6

अल्मोड़ा         30.2         20.2

चम्पावत        26.2         18.0

पिथौरागढ़      29.9         18.7

जागेश्वर        22.7        16.2

मंगलवार को गर्मी ने किया परेशान

कुमाऊ के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग अलग बना रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जबकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। चंपावत में बीते 24 घंटे के दौरान दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। हल्द्वानी में तेज गर्मी रही। दोपहर बाद काले बादल घिर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। काठगोदाम में कुछ देर बूंदाबांदी हुई।

नैनीताल में 30 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

बादल छाने से जापान में तेजी देखी गई नैनीताल का तापमान बीते 24 घंटे में 5 डिग्री जंप कर गया। मंगलवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। पिथौरागढ़ के तापमान में भी तेजी दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.