Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : चोटियों पर हुआ हिमपात गिराएगा तापमान, जानें आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान

Kumaon Weather News Update पिथौरागढ़ जिले की ऊंचाई वाली चोटियों पर बुधवार को हिमपात हुआ है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में फिर से गिरावट आ गई है। चम्पावत का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तो लोहाघाट में 3.0 डिग्री पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 08:50 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : चोटियों पर हुआ हिमपात गिराएगा तापमान, जानें आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान
Kumaon Weather News Update : चोटियों पर हुआ हिमपात गिराएगा तापमान, जानें आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update :पिथौरागढ़ जिले की ऊंचाई वाली चोटियों पर बुधवार को हिमपात हुआ है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में फिर से गिरावट आ गई है। चम्पावत का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री तो लोहाघाट में 3.0 डिग्री पहुंच गया है। नैनीताल में न्यूनतम भले 11 डिग्री है लेकिन उससे लगे मुक्तेश्वर का पारा पांच डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में हुए ताजा हिमपात से तापमान में और गिरावट आएगी। उत्तर व उत्तर पश्चिमी से आने वाली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट लेकर आएगा। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। फिलहाल आगामी सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्थलों का न्यूनतम तापमान

नैनीताल                  11.0 डिग्री

अल्मोड़ा                   8.1 डिग्री

मुक्तेश्वर                  5.3 डिग्री

लोहाघाट                   3.0 डिग्री

चम्पावत                   3.5 डिग्री

पिथौरागढ़                 6.1 डिग्री

गंगोलीहाट                7.3 डिग्री

बागेश्वर                    9.5 डिग्री

हल्द्वानी                  14.8 डिग्री

पंतनगर                   11.0 डिग्री

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में हल्की बारिश

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालय और उच्च मध्य हिमालयी भू भाग में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार को मुनस्यारी सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया था। नदी घाटी वाले क्षेत्रों में शीतकाल में सुबह 11 बजे तक कोहरा रहता है। शाम के समय उच्च हिमालय में मौसम खराब हो गया। इस दौरान हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ और मुनस्यारी में बारिश हुई। हिमपात और बारिश से हिमनगरी नाम से विख्यात मुनस्यारी में तापमान में गिरावट आ गई है। जिले भर में भी ठंड बढ़ चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.