Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी और हरीश रावत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा

Uttarakhand Chunav 2022 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोविड उपचार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी से उपकरण स्टाफ व अन्य सुविधाओं पर चर्चा की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 02:37 PM (IST)
आम आदमी पार्टी और हरीश रावत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा
आम आदमी पार्टी और हरीश रावत को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कह दी बड़ी बात

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Uttarakhand Chunav 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोविड उपचार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण जोशी से उपकरण स्टाफ व अन्य सुविधाओं पर चर्चा की। ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी जानकारी हासिल की। इसके बाद डीआरडीओ की ओर से बनाए गए जनरल बीसी जोशी अस्थाई कोविड-19 अस्पताल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जान माल की सुरक्षा है। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए अधिकारियों को सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

loksabha election banner

आप उत्तराखंड के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए खतरा

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सक्रियता के सवाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा है। वह ऐसी पार्टी है जो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है और सेना पर सवाल उठाती है, ऐसी पार्टी पर ज्यादा कुछ नहीं बोला जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर धामी ने कहा कि उनकी पार्टी खुद उन्हें हल्के में लेती है तो और व्यक्ति उनके बयानों को क्यों महत्व देगा? कांग्रेस पार्टी पहले खुद सीएम का चेहरा तय करे। तभी दूसरों के बारे में बात करें।

भाजपा में नहीं है टिकट को लेकर मारामारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। इसमें दावेदारों की संख्या भी ज्यादा है लेकिन मारामारी जैसी कोई स्थिति नहीं है। रायशुमारी पूरी हो चुकी है। अब पार्लियामेंट्री बोर्ड प्रत्याशियों की घोषणा करेगा।

उपनल कर्मियों ने किया घेराव

सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मियों ने हड़ताल के समय के वेतन को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव किया। कर्मचारियों ने कहा कि आपने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। लौटते समय महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के पांव पकड़ लिए और रोते हुए कहने लगी, हमारी भी सुनो सरकार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.