काठगोदाम में खेल महाकुम्भ में दौड़े बच्चे, दौड़ में संजय, कमलेश, आफिया, कमला अव्वल
काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब के अधीन काठगोदाम क्रिकेट एकेडमी की ओर से एक दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें आठ से 16 साल तक की उम्र के बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनमें संजय जोशी आफिया खान कमला कमलेश सबसे तेज धावक बने।
हल्द्वानी, जेएनएन : काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब के अधीन काठगोदाम क्रिकेट एकेडमी की ओर से एक दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें आठ से 16 साल तक की उम्र के बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई। जिनमें संजय जोशी, आफिया खान, कमला, कमलेश सबसे तेज धावक बने। इस दौरान एकेडमी की ओर से सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गयी। साथ ही कुछ निर्धन बच्चों को ट्रैक सूट भी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक समित टिक्कू, भुवन जोशी, बबली वर्मा। राजा राणा, काठगोदाम स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव मोहम्मद जुबैर, संयुक्त सचिव मयंक सांगुड़ी, कोच मिथिलेश जोशी, अमान, राष्ट्रीय खिलाड़ी महेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
ये बने विजेता
800 मीटर दौड़ (अंडर -16)
प्रथम - संजय जोशी
द्वितीय - कमलेश
तृतीय - अभय खुल्बे
100 मीटर (बालिका, अंडर -14)
प्रथम - आफिया खान
द्वितीय - हर्षिता
तृतीय - जोया
100 मीटर (बालिका, अंडर -10)
प्रथम - रजिया
द्वितीय - जोया
तृतीय - मुस्कान
100 मीटर (बालक)
प्रथम - संजय जोशी
द्वितीय - अल्माज़ खान
तृतीय - हर्षित
100 मीटर फाइनल (बालक अंडर -14)
प्रथम - साहिल
द्वितीय - कमलेश सिंह
तृतीय - अल्माज़ खान
100 मीटर फाइनल ( बालक, अंडर-16)
प्रथम - कमलेश बनकोटी
द्वितीय - गौरव कुमार
तृतीय - हर्षित साह
400 मीटर (बालिका)
प्रथम - कमला
द्वितीय - हर्षिता
तृतीय - बबिता बिष्ट
400 मीटर (बालक)
प्रथम - कमलेश
द्वितीय - संजय
तृतीय - हर्षित
400 मीटर (बालक, अंडर-16)
प्रथम - अमित बिष्ट
द्वितीय - कमलेश बनकोटी
तृतीय - अभय