मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में रहेंगे, जानिए कार्यक्रम nainital news
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार 28 दिसंबर को एक दिनी दौरे पर नैनीताल और रुद्रपुर के भ्रमण पर आ रहे हैं।
नैनीताल, जेएनएन : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार 28 दिसंबर को एक दिनी दौरे पर नैनीताल और रुद्रपुर के भ्रमण पर आ रहे हैं। नैनीताल जिले के डीएम सविन बंसल ने बताया कि सीएम सुबह 10.45 बजे देहरादून से कैलाखान हेलीपैड पर आएंगे और पूर्वाह्न 11 बजे डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। जहां राज्य सिविल सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा, राज्य कर सेवा व अन्य सेवाओं के अधिकारियों के 14वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करने के साथ ही अकादमी का दौरा करेंगे। वह दोपहर 12:45 बजे कैलाखान हेलीपैड से सितारगंज ऊधमसिंह नगर को रवाना होंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन व अकादमी प्रशासन ने तैयारियों व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
जानिए सीएम के ऊधमसिंहनगर जिले के दौरे का कार्यक्रम
मिशन खुशियां फेज-2 का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री टॉपर छात्राओं को टैबलेट वितरण भी करेंगे। सीएम रावत 28 दिसंबर को अपराह्न एक बजकर 20 मिनट पर रामलीला मैदान सितारगंज पहुंचेंगे। मिशन खुशियां कार्यक्रम में पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से प्रश्नावली भरवाई गई है। जिसमें जिले में हो रही विभिन्न दिक्कतों के बारे में लोगों से सवाल पूछे गए थे। इस तरह मिशन खुशियां कार्यक्रम के जरिए जिले की विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है। जिसके आधार पर शासन व प्रशासन को योजनाओं का एक फीडबैक भी प्राप्त हो गया है। अब मिशन खुशियां फेज-2 कार्यक्रम की लांङ्क्षचग की जा रही है। जिसमें पहले मिले फीडबैक के आधार जरूरी बदलाव किए जाएंगे। इसमें एप भी लांच किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री स्वयं लांच करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई अन्य योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पौने तीन बजे सितारगंज से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री 28 को उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में अफसरों को देंगे विकास के मंत्र
यह भी पढ़ें : दर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि किसी की नागरिकता छीनने नहीं देने के लिए बना है कानून