Uttarakhand Chunav 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक चाट वाले ठेले पर पहुंच गए गोलगप्पे खाने
Uttarakhand Chunav 2022 उत्तराखंड में चल रही भाजपा के विजय संकल्प यात्रा का आज मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में समापन होगा। यात्रा का समापन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज खटीमा में हैं।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : Uttarakhand Chunav 2022 : उत्तराखंड में चल रही भाजपा के विजय संकल्प यात्रा का आज मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में समापन होगा। यात्रा का समापन करने के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज खटीमा में हैं। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएम धामी सोमवार शाम को ही खटीमा पहुंच गए थे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान ही अचानक सीएम धामी ने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ पीलीभीत रोड स्थित आगरा चाट एवं बरेली चाट भंडार के ठेलों पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पानी के बताशों (गोल गप्पों) का स्वाद लिया। सीएम की सहजता को देखकर लोग मुग्ध हो गए।
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री आज खटीमा में हैं। वह यहां कुमाऊं की विजय संकल्प यात्रा का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम ही खटीमा पहुंच गए थे। भाजपा की कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया था। यह यात्रा कुमाऊं के 28 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मंगलवार को खटीमा पहुंचेगी। राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा का समापन होगा। सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल थारू राइंका का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि गडकरी के केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है।