शादी का झांसा देकर रुद्रपुर में छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म, आरोपित और मां-बेटी नामजद
शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ निवासी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे एक पुत्री भी हुई। शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपित युवक अपनी मां और बहन की मदद से पिटाई की। आरोप है कि अब वह कहीं और विवाह कर रहा है।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : शादी का झांसा देकर छत्तीसगढ़ निवासी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इससे एक पुत्री भी हुई। शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपित युवक अपनी मां और बहन की मदद से पिटाई की। आरोप है कि अब वह कहीं और विवाह कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
श्यामनगर, टेलीबाड़ा ,रायपुर, छत्तीसगढ़ और हाल शांति विहार कालोनी रुद्रपुर निवासी युवती ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ में एक कंपनी में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकात शांति विहार कालोनी, रुद्रपुर निवासी सौरव गाबा पुत्र किशन लाल गाबा से हुई। वर्ष, 2018 में सौरव गाबा शादी का झांसा देकर उसे रुद्रपुर ले आया। जहां डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। विवाह के लिए कहने पर टालमटोल करता और उसकी पिटाई करता था। इसी बीच सौरव गाबा की बहन अमन गाबा व उसकी मां संगीता रानी भी उनके साथ रहने लगे।
इस बीच वह गर्भवती हुई तो सौरव उसकी मां संगीता रानी तथा बहन अमन गाबा ने गर्भपात कराने का लगातार प्रयास किया। प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 मार्च 2020 को उसने पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद भी सौरव गाबा शारीरिक शोषण करता रहा और विवाह करने से इंकार करते रहा। आरोप है कि अब सौरव और उसकी मां संगीता रानी बहन अमन गाबा उसे घर से निकाल कर अन्य लड़की से विवाह करना चाहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सौरव के खिलाफ दुष्कर्म और मां तथा बहन के खिलाफ पिटाई करने का केस दर्ज कर लिया है।