Move to Jagran APP

Nainital Weather Update: पछुआ हवा से 25.2 डिग्री पहुंचा हल्द्वानी का पारा, आज से तापमान और बढऩे के आसार

Nainital Weather Update उत्तर-पश्चिमी हवा ने ठंड कम कर दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान बढऩे लगा है। हल्द्वानी का तापमान लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक पहुंच गया है। तीन दिनों के तापमान 2.4 डिग्री बढ़ गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 07:25 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 07:25 AM (IST)
Nainital Weather Update: पछुआ हवा से 25.2 डिग्री पहुंचा हल्द्वानी का पारा, आज से तापमान और बढऩे के आसार
Nainital Weather Update : पछुआ हवा से 25.2 डिग्री पहुंचा हल्द्वानी का पारा, आज से तापमान और बढऩे के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Nainital Weather Update : उत्तर-पश्चिमी हवा ने ठंड कम कर दी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान बढऩे लगा है। हल्द्वानी का तापमान लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक पहुंच गया है। तीन दिनों के तापमान 2.4 डिग्री बढ़ गया है। तापमान में आगे और तेजी आने की संभावना है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय हवा का रुख उत्तर पश्चिम बना हुआ है। पछुआ हवा अपेक्षाकृत गर्म रहती है। हवा की गति 1.5 किमी प्रति घंटे बनी है। डा. सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में विशेषकर ऊधमसिंह नगर जिले में रात के समय हल्का कोहरा छा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

ऐसे बढ़ा हल्द्वानी का अधिकतम पारा

8 फरवरी - 22.8 डिग्री

9 फरवरी- 23.6 डिग्री

10 फरवरी - 25.1 डिग्री

11 फरवरी - 25.2 डिग्री

वसंत पंचमी के बाद और बढ़ेगा तापमान

तापमान में तेजी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से तापमान और बढऩे की संभावना है। विशेषकर वसंत पंचमी के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हल्द्वानी का तापमान जहां 27 डिग्री पहुंचने की संभावना है। वहीं नैनीताल का पारा 20 डिग्री के आसपास तक जा सकता है। ऐसे में एक सप्ताह बाद ठंड गायब होने लगेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन        अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी          25.2          7.7

नैनीताल         17.0          2.5

मुक्तेश्वर         18.4          3.4

अल्मोड़ा        22.7          6.0

पिथौरागढ़      21.3          4.1

चम्पावत        16.0           2.0

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.